स्पेन में CM मोहन ने कहा - हर क्षेत्र में निवेशकों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं उपलब्ध कराने की क्षमता रखता है MP

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jul, 2025 07:30 PM

cm addressed the invest in madhya pradesh business forum in madrid spain

स्पेन के मैड्रिड में "इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत और स्पेन दो प्राचीन सभ्यताएं हैं।

स्पेन। स्पेन के मैड्रिड में "इन्वेस्ट इन मध्यप्रदेश बिजनेस फोरम" कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारत और स्पेन दो प्राचीन सभ्यताएं हैं। दोनों देशों ने नैतिक मूल्यों के आधार पर संस्कृति को आगे बढ़ाया। एक प्रकार से दोनों भाई-भाई हैं। भारत प्रकृति से प्रेम करने वाला देश है और तकनीक के क्षेत्र में स्पेन की भी अपनी अलग पहचान है। उन्होंने कहा मध्य प्रदेश में खनिज, पर्यटन, उद्योग स्थापित करने की अपार संभावनाएं हैं। भारत में एमपी टूरिज्म सबसे तेजी बढ़ रहा है। आप लोग मध्य प्रदेश के जुड़िए। 

केंद्र सरकार की ओर से मध्य प्रदेश को कई तरह की छूट मिल रही हैं। मध्य प्रदेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल के करीब है। स्पेन ने फुटबॉल से भी अर्थव्यवस्था को मजबूत किया है। मध्यप्रदेश में मेडिकल कॉलेज की संख्या बढ़ाई जा रही है और नई मेडिकल डिवाइस कंपनियां स्थापित हो रही हैं। इससे प्रदेश में मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा मिल रहा है। स्पेन आर्थिक व्यापार के मामले में भारत का छठा सबसे बड़ा साझेदार है। स्पेन के साथ 9.32 बिलियन डॉलर का व्यापार हो रहा है। आपके द्वारा बढ़ाया हर एक कदम व्यापार की दृष्टि से मील का पत्थर साबित होगा। मध्य प्रदेश में भरपूर भू-संपदा उपलब्ध है, जिसमें नई तकनीक का इस्तेमाल करने से अपार संभावनाएं बनेंगी। 

मध्य प्रदेश लॉजिस्टिक सेक्टर में अग्रणी बनने के लिए कार्य कर रहा है। अगर आप भारत के किसी और राज्य में भी उद्योग स्थापित करते हैं तो भी आपको मध्य प्रदेश की आवश्यकता पड़ेगी। मध्य प्रदेश हाईवे, रेल, हवाई मार्ग से जुड़ा है। मध्यप्रदेश सभी सेक्टर में तेजी से आगे बढ़ने वाला राज्य बना है, जो देश की अर्थव्यवस्था को गति प्रदान में अहम भूमिका निभाता है।  मध्य प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग, सोलर एनर्जी, विंड एनर्जी, एग्री बेस्ड इंडस्ट्री और टेक्सटाइल सेक्टर में बड़ी संभावनाएं हैं। मध्य प्रदेश में सभी सेक्टर में निवेशकों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देने की सक्षमता रखता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!