उपचुनाव में भाजपा की जीत पर CM मोहन हुए गदगद, अमरवाड़ा की जनता और कार्यकर्ताओं को दी बधाई

Edited By meena, Updated: 13 Jul, 2024 05:08 PM

cm mohan congratulated bjp on its victory in amarwara by election

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर अमरवाड़ा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी

भोपाल (विनीत पाठक) : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा की जीत पर अमरवाड़ा की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई दी। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अमरवाड़ा उप चुनाव में भाजपा की जीत को जनता के विश्वास और भाजपा की विचारधारा पर भरोसे की जीत बताया है।

डॉ यादव ने कहा यह जीत बताती है कि जनता सरकार और भाजपा संगठन पर भरोसा कर रही है। मैं अपनी ओर से इस जीत पर प्रदेश वासियों और खासकर अमरवाड़ा की जनता को बधाई देता हूं और आभार मानता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा आज मैं मुंबई हूं लेकिन मेरा मन लगा हुआ है कि आज अमरवाड़ा की जीत में हमारे वहां के कार्यकर्ताओं और जनता के साथ जश्न में शामिल होऊं।

बता दें कि अमरवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह को 3252 वोटों से हराकर जीत हासिल की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!