CM मोहन यादव का जीरो टॉलरेंस एक्शन! बंडा में अवैध शराब माफियाओं के 5 ठिकानों पर चला बुलडोजर

Edited By Himansh sharma, Updated: 10 Sep, 2026 03:20 PM

cm mohan yadav s zero tolerance action against liquor mafia in banda

मध्य प्रदेश में अवैध और जहरीली शराब के कारोबार के खिलाफ सरकार के सख्त रुख के बीच सागर जिले के बंडा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है।

सागर। मध्य प्रदेश में अवैध और जहरीली शराब के कारोबार के खिलाफ सरकार के सख्त रुख के बीच सागर जिले के बंडा में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर अवैध शराब कारोबारियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रशासन ने बंडा में अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाया।

प्रशासन की इस कार्रवाई को अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है। कार्रवाई के दौरान अवैध शराब मामले से जुड़े आरोपियों के कथित अवैध मकानों, गोदामों और अन्य ठिकानों को निशाना बनाया गया।

PunjabKesari5 मुख्य ठिकानों पर कार्रवाई

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने बंडा में कुल 5 प्रमुख ठिकानों पर कार्रवाई की। इन स्थानों पर माफियाओं द्वारा किए गए कथित अवैध निर्माण, अनाधिकृत संपत्तियों और शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान मनीष लोधी, चंद्रभान राजपूत और आशीष साहू से जुड़े बताए जा रहे अवैध मकानों और गोदामों पर प्रशासन का बुलडोजर चला। प्रशासन ने संबंधित संपत्तियों के संबंध में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को जमींदोज किया।

PunjabKesariअवैध शराब कारोबारियों को सख्त संदेश

बंडा में हुई इस कार्रवाई के जरिए प्रशासन ने अवैध शराब के कारोबार से जुड़े लोगों को सख्त संदेश दिया है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध शराब की बिक्री, निर्माण और उससे जुड़ी किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

सरकार की प्राथमिकता प्रदेश में अवैध और जहरीली शराब के कारोबार पर प्रभावी रोक लगाना है, ताकि लोगों के स्वास्थ्य और सुरक्षा से किसी भी तरह का खिलवाड़ न हो। प्रशासन का कहना है कि जनस्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करने वाले और अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश के बाद प्रदेशभर में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई तेज की गई है। सागर जिले के बंडा में हुई यह कार्रवाई भी इसी अभियान का हिस्सा है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को कानून के दायरे में लाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!