ग्रामीणों के बीच पहुंचे विदिशा कलेक्टर अंशुल गुप्ता, रात्रि चौपाल में किया सीधा संवाद, समाधान का दिया भरोसा

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 May, 2026 11:42 PM

collector anshul gupta holds night chaupal in vidisha

मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की बहलोट ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया

विदिशा: मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की बहलोट ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें जिला कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे और उन्होंने अपनी स्थानीय समस्याएं, आवश्यकताएं और विकास से जुड़े मुद्दे अधिकारियों के सामने रखे।

कलेक्टर अंशुल गुप्ता ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वस्त किया कि उनकी अपेक्षाओं और सुझावों को आगामी कार्ययोजना में प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि गांव के समग्र विकास के लिए जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है।

PunjabKesariरात्रि चौपाल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ पुलिस व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य शासन और जनता के बीच सीधा संवाद स्थापित कर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना रहा। इस पहल को ग्रामीणों ने सकारात्मक बताया और कहा कि इस तरह की चौपाल से उनकी समस्याओं का समाधान मौके पर ही मिल रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!