कांग्रेस और भाजपा नेताओं में छिड़ी जुबानी जंग, पूर्व विधायक यशपाल सिसौदिया के बयान से बवाल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 23 Apr, 2026 11:16 AM

congress and bjp leaders engage in a war of words with former mla yashpal

मंदसौर: भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व विधायक सिसौदिया ने 'कांग्रेस बेरोजगार' का बयान दिया है। वहीं, मंदसौर से कांग्रेस...

मंदसौर: भाजपा-कांग्रेस में जुबानी जंग छिड़ गई है। पूर्व विधायक व प्रदेश प्रवक्ता यशपाल सिंह सिसौदिया ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए तीखी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व विधायक सिसौदिया ने 'कांग्रेस बेरोजगार' का बयान दिया है। वहीं, मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने पलटवार किया है। कहा कि जनता ने उन्हें मंदसौर विधानसभा से हराकर “बेरोजगार” जरूर कर दिया है।  

जानकारी के मुताबिक, मंदसौर शहर के होटल शरणम में भारतीय जनता पार्टी की एक अहम प्रेसवार्ता आयोजित की गई। इस दौरान ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विस्तार से जानकारी दी गई। प्रेसवार्ता में प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया ने इस अधिनियम को महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह कानून महिलाओं को उनका अधिकार दिलाने और उनकी राजनीतिक भागीदारी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इस मौके पर जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, संगठन पदाधिकारी और महिला जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

मंत्री भूरिया ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सरकार की विभिन्न महिला हितैषी योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दों के अभाव में निष्क्रिय हो चुकी है। वहीं, भाजपा के वरिष्ठ नेता, प्रदेश प्रवक्ता और मंदसौर के पूर्व विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने भी कांग्रेस पार्टी पर तीखी प्रतिक्रिया दी और उसे “बेरोजगार” बताया।

इसके जवाब में मंदसौर से कांग्रेस विधायक विपिन जैन ने पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस जनता के हित के मुद्दे उठा रही है। उन्होंने सिसोदिया पर तंज कसते हुए कहा कि जनता ने उन्हें मंदसौर विधानसभा से हराकर “बेरोजगार” जरूर कर दिया है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!