कांग्रेस नेता और विधायक सड़क दुर्घटना में हुए घायल, लगी गंभीर चोटें; कई दिग्गज पहुंचे अस्पताल

Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Jun, 2026 01:23 PM

congress leader and mla injured in road accident

भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में कांग्रेस नेता और विधायक विपिन जैन सड़क हादसे का शिकार हुए है। उन्हें गंभीर चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि विधायक ऑटो में सवार होकर मीटिंग में शामिल होने कांग्रेस आफिस जा रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ...

भोपालः भोपालः मध्यप्रदेश के भोपाल में कांग्रेस नेता और विधायक विपिन जैन सड़क हादसे का शिकार हुए है। उन्हें गंभीर चोटें लगी है। बताया जा रहा है कि विधायक ऑटो में सवार होकर मीटिंग में शामिल होने कांग्रेस आफिस जा रहे थे। इसी बीच उनके साथ यह दर्दनाक हादसा हुआ है। 

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, मंदसौर विधानसभा के कांग्रेस विधायक विपिन जैन अपने सरकारी निवास से ऑटो से कांग्रेस कार्यालय के लिए रवाना हुए थे। इसी बीच 74 बंगला क्षेत्र में विधायक का ऑटो पलट गया। घटना में वह गंभीर रूप से घायल हुए है। सूत्रों से पता चला है कि पूर्व मंत्री और विधायक जयवर्धन सिंह ने घायल विपिन जैन को अस्पताल पहुंचाया। उनके शरीर पर गंभीर चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने टांके लगाए हैं।  

PunjabKesari

इस घटना की सूचना पर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार  सहित कई कांग्रेस नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!