कांग्रेस नेता की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार! उफनते नाले में बही कार, मची अफरा-तफरी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 31 Aug, 2026 01:27 PM

congress leader s scorpio met with an accident

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में भयानक हादसे की सूचना मिली है। जहां एक युवा कांग्रेस की स्कॉर्पियो कार नाले में बह गई। हादसे के वक्त कार में 2 युवक सवार थे। दोनों नशे की हालत में मिले हैं। बताया गया कि कांग्रेस नेता ने उफनते नाले को...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के कोरबा जिले में भयानक हादसे की सूचना मिली है। जहां एक युवा कांग्रेस की स्कॉर्पियो कार नाले में बह गई। हादसे के वक्त कार में 2 युवक सवार थे। दोनों नशे की हालत में मिले हैं। बताया गया कि कांग्रेस नेता ने उफनते नाले को स्कॉर्पियो से पार करने की कोशिश की। इसी बीच गाड़ी अनियंत्रित होकर बही। मौके पर अफरा-तफरा मच गई।  

जानकारी के अनुसार, यह घटना कोरबा जिले के दादर नाले में हुई है। जहां शनिवार को भारी बारिश के बाद दादर नाले का जलस्तर काफी बढ़ हुआ था। इसी दौरान एक स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर बहने लगी। घटना के वक्त कार में युवा कांग्रेस नेता समेत 2 युवक सवार थे। स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को गाड़ी से बाहर निकाला। दोनों युवक सुरक्षित बताए गए है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनके नशे में होने की पुष्टि की है।     

वाहन में युवकों की पहचान अंकित श्रीवास्तव और चंद्र कुमार कश्यप के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों युवकों का अल्कोहल मीटर से परीक्षण किया। पुलिस के मुताबिक, दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। मामले में BNS की धारा 283 और MV Act की धारा 184 के तहत कार्रवाई की गई है। 


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!