कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला बनाने जा रहे नया कीर्तिमान, 600 नागरिक को कराएंगे अयोध्या यात्रा

Edited By meena, Updated: 16 Sep, 2022 06:10 PM

congress mla sanjay shukla is going to make a new record

कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित अयोध्या यात्रा में शनिवार को 600 नागरिक रवाना होंगे। इस यात्रा की सारी तैयारी पूरी हो गई है। विधायक संजय शुक्ला इस यात्रा के माध्यम से एक कीर्तिमान रचने में लगे हुए हैं।

इंदौर(सचिन बहरानी): कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला के द्वारा आयोजित अयोध्या यात्रा में शनिवार को 600 नागरिक रवाना होंगे। इस यात्रा की सारी तैयारी पूरी हो गई है। विधायक संजय शुक्ला इस यात्रा के माध्यम से एक कीर्तिमान रचने में लगे हुए हैं। अयोध्या में भगवान राम लला की जन्मभूमि पर बन रहे भव्य मंदिर के दर्शन करने और राम लला की पूजा अर्चना करने के लिए कांग्रेस विधायक संजय शुक्ला हर महीने अपने विधानसभा क्षेत्र के एक वार्ड के 600 नागरिकों की टीम को अयोध्या ले जाते हैं। इस कड़ी में कल शनिवार 17 सितंबर को वार्ड क्रमांक 10 के नागरिक अयोध्या की यात्रा पर रवाना होंगे। विधायक शुक्ला ने बताया कि इस यात्रा के लिए नागरिक बाणेश्वर कुण्ड से रेलवे स्टेशन के लिए रवाना होंगे। इस यात्रा पर रवाना होने के पहले सभी श्रद्धालुओं के द्वारा भजन कीर्तन और पूजन किया जाएगा। उसके बाद में उन्हें शोभायात्रा पूर्वक रेलवे स्टेशन पर ले जाया जाएगा। रेलवे स्टेशन से यह सभी यात्री भगवान राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या रवाना होंगे। पित्र पक्ष की इस अवधि में भगवान राम के दर्शन करने के साथ ही सरयू नदी में दीपदान करते श्रद्धालुओं के द्वारा अपने पूर्वजों के लिए प्रार्थना भी की जाएगी।

विधायक शुक्ला ने बताया कि यात्रा की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। इन नागरिकों का आना-जाना,  घूमना, फिरना, खाना-पीना, दर्शन आदि सभी कुछ फ्री में होगा। इस तरह की यात्रा के माध्यम से विधायक शुक्ला के द्वारा एक नया कीर्तिमान बनाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!