इंदौर में डेंगू मच्छर के भोज का आयोजन, चर्चा में कांग्रेस का अनोखा विरोध प्रदर्शन

Edited By meena, Updated: 07 Oct, 2024 11:57 AM

congress organized a feast for dengue mosquitoes in indore

इंदौर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के विरोध में कांग्रेस ने एक अनूठा आयोजन किया...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर में डेंगू के मरीजों की बढ़ती संख्या के विरोध में कांग्रेस ने एक अनूठा आयोजन किया। जिसमें कांग्रेसियों ने डेंगू बाबा का विशाल भोज आयोजित किया, जिसमें मच्छरों को आकर्षित करने के लिए विशेष रूप से गंदे पानी का गिलास पत्तल में रखा गया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि इस आयोजन का उद्देश्य नगर निगम को जागरूक करना है। ताकि वे डेंगू के बढ़ते मामलों पर तुरंत कार्रवाई करें। कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि यदि अगले तीन दिनों में शहर में फॉगिंग और छिड़काव नहीं किया गया, तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

PunjabKesari

वही कांग्रेस का यह अनूठा तरीका स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम की जिम्मेदारियों पर सवाल उठा रहा है। कार्यकर्ताओं ने नगर निगम की अनदेखी को लेकर आक्रोश व्यक्त किया और कहा कि समय पर उपाय नहीं किए गए, तो इसका गंभीर परिणाम हो सकता है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!