कांग्रेस स्थापना दिवस पर शिवराज सिंह ने दी बधाई, बोले- ठंड बहुत है जयकारा लगाइए और सो जाइए

Edited By meena, Updated: 28 Dec, 2019 11:33 AM

congress s foundation day shivraj singh congratulated

आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह शिवराज सिंह चौहान ने  बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के जयकारे...

भोपाल: आज कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम शिवराज सिंह शिवराज सिंह चौहान ने  बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस पार्टी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के जयकारे लगाए होगें। उन्होंने ट्वीट में तंज कसते हुए लिखा कि, जैसे हमारे जन्मदिवस पर हम आत्मचिंतन करते है वैसे ही आज कांग्रेस मित्रों को चिंतन-मनन ज़रूर करना चाहिए।

 

शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट करते हुए कांग्रेस से कई सवाल भी किए उन्होंने कहा कि, आख़िर क्यों कांग्रेस के 134 वर्ष के इतिहास में क़रीबन 40 वर्षों तक सिर्फ़ एक ही वंश परिवार का शासन रहा? मोतीलाल जी, जवाहर जी, इंदिरा जी, राजीव जी, सोनिया जी, राहुल जी, और प्रियंका जी। सिर्फ़ G! बाक़ियों को तो समय-समय पर सिर्फ़ उनकी सेवा करने का ही सौभाग्य प्राप्त हुआ।
 

 

जब महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को भंग कर दिया जाए तब उन्होंने सही कहा था। आज उनके इस कथन को सार्थक करने का काम प्रजा ने उठा लिया है, और बहुत जल्द कांग्रेस के इस वंश परम्परागत ढाँचे को उखाड़ फेंका जाएगा।चलिए मेरे प्यारे कांग्रेसी मित्रों, फिर एक बार ज़ोर से परिवार का जयकारा लगाइए और कम्बल ओढ़ कर सो जाइए। ठंड भी बहुत है। देश की चिंता करने वाले जाग रहे है। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

 

 

 

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!