इंदौर में दूषित पानी के मुद्दे पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन! पुलिस ने रोका, कई प्रदर्शनकारी गिरफ्तार

Edited By meena, Updated: 02 Jan, 2026 04:27 PM

congress stages major protest in indore over contaminated water issue several c

इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी घटना को लेकर आज इंदौर में कांग्रेसियों ने बड़ा प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांगेसी नगर निगम के मुख्लालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों....

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित पानी घटना को लेकर आज इंदौर में कांग्रेसियों ने बड़ा प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांगेसी नगर निगम के मुख्लालय पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। कांग्रेसियों के प्रदर्शन की सूचना पूर्व से ही पुलिस को मिलने से पुलिस ने कार्यालय के बाहर बैरिकेट्स लगातार कांग्रेसियों को बाहर ही रोक दिया, जिससे कांग्रेसी भड़क गए। इस दौरान कांग्रेसियों ने बैरिकेट्स पर चढ़कर अन्दर घुसने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उन्हें रोक दिया।

PunjabKesari

इस दौरान कांग्रेसी भड़क गए और पुलिस से उनकी जमकर बहस हो गई। इस दौरान पुलिस ने कई कांग्रेसियों को गिरफ्तार किया। कांग्रेसियों ने घंटी बजाकर नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों को जगाने का प्रयास किया और दूषित पानी से जुड़े मुद्दे में निष्पक्ष जांच की मांग की।

PunjabKesari

प्रर्दशन के दौरान बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रही। इधर कांग्रेसियों ने चेतावनी दी है कि जल्द ही अगर इस मामले के दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!