कांग्रेस महिला विधायक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, वीडियो वायरल

Edited By suman, Updated: 21 Dec, 2018 02:32 PM

congress woman legislator severely imposed on the collector

मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले की एक नवविर्वाचित महिला कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे कलेक्टर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी कर

भोपाल: मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले की एक नवविर्वाचित महिला कांग्रेस विधायक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे क्लेक्टर के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रहीं हैं। जोबट विधायक कलावती भूरिया का ये वीडियो जिले के कट्ठीवाड़ा का बताया जा रहा है। वीडियो में भूरिया ने कहा है कि कलेक्टर ने उन्हें बहुत परेशान किया है और अब कुछ ही दिन और अलीराजपुर जिले की 'रोटी खा लें'। इसके बाद वे यहां नहीं रह पाएंगे।

PunjabKesariइसी वीडियो में भूरिया कलेक्टर समेत अन्य कर्मचारियों पर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करती सुनाई दे रही हैं। बीती रात ही प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है, जिसमें अलीराजपुर कलेक्टर गणेश शंकर मिश्रा को वहां से हटा कर सीहोर कलेक्टर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बता दें, पहली बार विधायक चुनी गईं भूरिया कांग्रेस के स्थानीय सांसद कांतिलाल भूरिया की भतीजी हैं। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!