MP में कोरोना का विस्फोट, अकेले महू में एक साथ 30 लोग पॉजिटिव

Edited By meena, Updated: 24 Sep, 2021 06:50 PM

corona explosion in this district of mp

मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े में उछाल आई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 36 नए केस सामने आए हैं। इनमें से अकेले महू में 30 नए मरीज सामने आए हैं। महू के सैन्य संस्थान में एक साथ 30 शिक्षक ऑफिसर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसमें 25...

इंदौर(सचिन बहरानी): मध्य प्रदेश में एक बार फिर कोरोना के आंकड़े में उछाल आई है। राज्य में पिछले 24 घंटे में 36 नए केस सामने आए हैं। इनमें से अकेले महू में 30 नए मरीज सामने आए हैं। महू के सैन्य संस्थान में एक साथ 30 शिक्षक ऑफिसर कोरोना की चपेट में आ गए हैं। इसमें 25 स्टूडेंट ऑफिसर और 7 शिक्षक ऑफिसर बताएं जा रहे हैं। कल तक केवल 7 ऑफिसरों का संक्रमित होने का पता चला था। यह सभी राजस्थान टूर से लौटे हैं। बताया जाता है कि कॉलेज के कई कार्यालय बंद कर दिए गए हैं। इंदौर का आज का आंकड़ा 32 का है इनमें 30 केस महू और 2 इंदौर के हैं वहीं 2 लोगों की अभी रिपोर्ट नहीं आई है।

PunjabKesari

पिछले 24 घंटे में एक दम से कोरोना के आंकड़ों में उछाल आने से संक्रमण की दर बढ़कर 0.05 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.70% है। इस बढ़ते ग्राफ ने गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि इंदौर के महू आर्मी एरिया के 30 जवान कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में कोरोना के कुल 36 नए केस है। महू में एक साथ 30 नए प्रकरण आने से संक्रमण की दर बढ़कर 0.05 फीसदी पहुंच गई है, वहीं रिकवरी रेट 98.70% है।

 

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!