झाबुआ जिले में कोरोना ने दी दस्तक, जिले में पहला मामला आने से मचा हड़कंप

Edited By Vikas kumar, Updated: 06 May, 2020 05:01 PM

corona knocked in jhabua district stirred by first case in district

जिले की गुजरात राजस्थान बॉर्डर से लगातार तिहाड़ी मजदूरों का आना लगा हुआ है। ऐसे में 29 अप्रैल को नीमच नया गांव से पेटलावद छेत्र के नाहरपुरा की रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटि...

झाबुआ (जावेद पठान): जिले की गुजरात राजस्थान बॉर्डर से लगातार तिहाड़ी मजदूरों का आना लगा हुआ है। ऐसे में 29 अप्रैल को नीमच नया गांव से पेटलावद छेत्र के नाहरपुरा की रहने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से प्रशासन हरकत में आ गया है। अभी तक झाबुआ ग्रीन झोन में होने से जनजीवन सामान्य की तरह चल रहा था।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Jhabua News, Corona's first patient, Corona, Lockdown 3, District Hospital

कलेक्टर के आदेशनुसार जिले में सुबह 8 से 2 बजे तक मार्केट भी खुल रहा था। लेक़िन आज इस रिपोर्ट से जिलेवासी आहत हैं। इस महिला की ट्रेवल हिस्ट्री देखी जाए तो 29 अप्रैल को नयागांव नीमच से बस में सफर कर ये महिला पेटलावद पहुंची थी। उसी बस में दाहोद का एक परिवार भी था। जब वह दाहोद पहुंचा तो वो भी पोजिटिव निकला। उसके बाद से ज़िला प्रसासन ने उस बस में सवार सभी को क्वारंटाइन कर दिया था। CMHO बीएस बारिया के अनुसार क्वारंटाइन महिला की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आने से अब उस महिला को जिला अस्पताल में शिफ्ट किया जा रहा है। वहीं कलेक्टर प्रबल सिपाहा ने बताया कि जिले में कर्फ्यू नहीं लगाया जाएगा। पेटलावद के ग्राम नाहरपुरा को कंटेनमेंट एरिया घोषित किया जा रहा है। पूरे गांव को सैनिटाइजेशन करने के साथ ही उसे पूरी तरह सील कर दिया गया है। साथ ही लोगों से यह आग्रह किया जा रहा है कि वह अपने घर की लक्ष्मण रेखा पार ना करें। जरूरत का सारा सामान एव खाद्यय सामग्री उन तक प्रशासन द्वारा पहुंचा दी जाएंगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!