कोरोना का बड़ा धमाका, बुरहानपुर में एक साथ 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Edited By Jagdev Singh, Updated: 13 May, 2020 03:48 PM

corona s big explosion 35 people report positive in burhanpur together

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कोरोना ने बड़ा धमाका किया है। आज दोपहर में आई कोविड-19 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में एक साथ 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है...............

बुरहानपुर: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में कोरोना ने बड़ा धमाका किया है। आज दोपहर में आई कोविड-19 सैम्पल की जांच रिपोर्ट में एक साथ 35 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। इससे पहले बुरहानपुर में कोरोना से 61 लोग संक्रमित हुए थे जिसमें से सोमवार को रि-सेम्पलिंग में संक्रमित 13 व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आने से सभी ने राहत की सांस ली थी, लेकिन आज आई रिपोर्ट में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव के मामले सामने आने से प्रशासन सतर्क हो गया है।

वहीं अभी तक बुरहानपुर में कोरोना से 6 लोगो की मुत्यु हो चुकी है और स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार सर्वे कर कर लोगो की जांच कर सेम्पलिंग जांच हेतु लिए जा रहे हैं। लॉकडाउन 3 की अवधि खत्म होने जा रही है और लॉकडाउन 4 से पहले जब केंद्र और राज्य सरकार की मंशा आर्थिक गतिविधियों को खोलने की है, ऐसे में लगातार सवाल उठ रहे हैं कि क्या ये सही कदम होगा। साथ ही ये बात भी उठती रही है कि अभी जांच के लिए सेंपल ही कम लिए जा रहे हैं, जैसे जैसे जांच की रफ्तार में तेजी आएगी, मरीजों की संख्या बढ़ेगी।

बुरहानपुर में एक साथ 35 लोगों की रिपोर्ट एक अलार्मिंग स्थिति है कि अभी भी कोरोना से लड़ाई बहुत कड़े अनुशासन के साथ लड़नी होगी, वरना कहीं ऐसा न हो कि ये ब्लास्ट का रूप ले ले और फिर हम इसे संभालने की स्थिति में भी न रहें।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!