इंदौर में पार्षद का गांजा तस्कर भतीजा पुलिस ने किया गिरफ्तार,मामले को दबाने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने खाई थी कसम

Edited By Desh sharma, Updated: 05 Oct, 2025 05:27 PM

councilor s hemp smuggler nephew arrested in indore

दौर में नशे के तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  भागीरथपुरा क्षेत्र से पार्षद के भतीजे को मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना बाणगंगा पुलिस ने भागीरथपुरा क्षेत्र से पिछले दिनों एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था,

इंदौर ( सचिन बहरानी ): इंदौर में नशे के तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  भागीरथपुरा क्षेत्र से पार्षद के भतीजे को मादक पदार्थ के मामले में गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के मुताबिक थाना बाणगंगा पुलिस ने भागीरथपुरा क्षेत्र से पिछले दिनों एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया था, जिसके कब्जे से लगभग डेढ़ किलो गांजा बरामद किया गया था। पूछताछ के दौरान आरोपी से पता किया गया था कि उसने गांजा कहां से खरीदा और उसका स्रोत क्या है? आरोपी की दी गई जानकारी के आधार पर पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई गौरव यादव नाम के तस्कर को दबोचा।

PunjabKesari

पुलिस को तकनीकी साक्ष्यों और मोबाइल सर्विलांस के माध्यम से कुछ अहम सुराग मिले थे। इन्हीं अहम सुरागों के  आधार पर गांजा सप्लाई करने वाले व्यक्ति का नाम गौरव यादव सामने आया। पुलिस बाद गौरव यादव को गिरफ्तार किया और उससे पूछताछ की गई। पूछताछ में गौरव यादव ने भी यह स्वीकार किया कि वह नशे के इस अवैध व्यापार से जुड़ा हुआ है और विभिन्न क्षेत्रों में गांजा की सप्लाई करता था। पुलिस को उसके कब्जे से भी कुछ आपत्तिजनक सामग्री और डिजिटल साक्ष्य जब्त किए हैं, जिनके आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

थाना प्रभारी ने बताया कि इस कार्रवाई में पूर्व में पकड़े गए आरोपी से मिली जानकारी और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से यह गिरफ्तारी संभव हो सकी है। वहीं पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

गौरव यादव क्षेत्रीय पार्षद संजय यादव का भतीजा बताया जा रहा

इस पूरी कार्रवाई में थाना बाणगंगा पुलिस टीम की विशेष भूमिका रही, जिन्होंने तत्परता और सतर्कता से मामले को सुलझाते हुए नशे के अवैध कारोबार में शामिल आरोपियों को गिरफ्तार किया। वहीं आपको बता दें गौरव यादव क्षेत्रीय पार्षद संजय यादव का भतीजा बताया जा रहा है और मामले में पुलिस प्रशासन पर राजनैतिक दबाव भी डाला गया था। इसके साथ इस मामले को राजनीति से प्रेरित होकर बताने की भी कोशिश की गई। लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और संकल्प के आगे कोई नहीं टिक पाया और गांजा तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार करके ही दम लिया।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!