कोर्ट ने सिमी सदस्य को सुनाई 5 साल की सश्रम सजा, भारत विरोधी गतिविधियों के लगे थे आरोप

Edited By meena, Updated: 31 Jul, 2024 04:58 PM

court sentences simi member to 5 years of rigorous imprisonment

इंदौर जिला न्यायालय ने प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य को 5 साल की सश्रम सजा सुनाई है...

इंदौर (सचिन बहरानी) : इंदौर जिला न्यायालय ने प्रतिबंधित संगठन सिमी के सदस्य को 5 साल की सश्रम सजा सुनाई है। दरअसल, 2008 में अमन नाम के युवक ने सिमी सरगना सफदर नागौरी के कहने पर सिमी संगठन के पर्चे और अन्य आपत्ति जनक, देश विरोधी साहित्य लोगों को बांटे थे जिसके लिए आरोपी अमन को सजा सुनाई गई थी। उस सजा के विरोध में आरोपी ने अपील लगाई थी।

PunjabKesari

अपील में कहा गया था कि उसपर लगे सारे आरोप झूठे हैं। बुधवार को अपील की सुनवाई करते हुए, अदालत ने आरोपी के खिलाफ पर्याप्त सबूत होने के चलते,  आरोपी अमन को 5 साल की सश्रम जेल की सज़ा और अन्य धाराओं में 2 और 3 हजार का अर्थ दंड की सजा सुनाई है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!