दमोह पुलिस ने 12 घंटे के अन्दर 8 लाख के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Devendra Singh, Updated: 05 Jul, 2022 07:38 PM

damoh police one accused arrested with recover rupees

सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत 7 लाख 90 हजार रूपये की चोरी करने वाले आरोपी 12 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

दमोह (इम्तियाज़ चिश्ती): सिटी कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत 7 लाख 90 हजार रूपये की चोरी करने वाले आरोपी 12 घंटे के अंदर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जबलपुर नाका स्थित कंट्रोल रूम में पुलिस ने चोरी का खुलासा किया गया है। कलेक्टर एस. कृष्ण चैतन्य, एलपी डीआर तेनीवार सहित पूरी पुलिस टीम की मौजूदगी में किया गया।
दमोह पुलिस कप्तान डीआर तेनिवार ने बताया कि रोहित असाटी निवासी ग्राम बकायन थाना बटियागढ़ ने दमोह सिटी कोतवाली में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मेरे रुपयों से भरा बैग कोई चोरी कर ले गया है।

कड़ाई से पूछताछ में खुले कई राज

घटना की संवेदनशीलता को देखते हुये थाना प्रभारी कोतवाली द्वारा प्राप्त CCTV Footage और मुखबिर की सूचना पर ग्राम किल्लाई के पास से संदेही राजा पारदी निवासी पारदीटोला सुरखी जिला सागर को पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की तो सारे राज खुल गए और संदेही आरोपी द्वारा उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया गया।

PunjabKesari

ग्राहक बनकर करते थे वारदात

आरोपी के कब्जे से 5 लाख 85 हजार 500 रूपये जब्त किये गये है और पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि इसका एक साथी नाम महोत्रा निवासी गनेश गंज जिला सागर का शेष रूपये लेकर कही चला गया है, जिसकी तलाश जारी है। आरोपी सामान्य आदमी और ग्राहक बनकर किसी भी दुकान के आसपास देखते रहते है और रैकी करते हैं। जैसे ही अवसर प्राप्त होता है कीमती सामान व बैग उठाकर चल देते हैं।

आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया 

आरोपी के मुताबिक कई बार कीमती चीज मिल जाती है। कई बार कुछ नहीं मिलता है। आरोपी के अनुसार संयोग से फरियादी की लापरवाही से काफी पैसा मिल गया लेकिन पुलिस की सक्रियता से पकड़ में आ गये। आरोपी के अनुसार रिश्तेदारी में शादी में आये थे। खर्च पानी निकालने के लिये वारदात कर ली थी। आरोपी राजा पारदी निवासी सुरखी जिला सागर को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। 

5 लाख से ज्यादा नगद कैश बरामद 

पुलिस ने आरोपी से 5 लाख 85 हजार 500 रूपये नगद जब्त किए हैं। गिरफ्तार आरोपी ने यह पैसा रिश्तेदार के घर के पीछे जमीन में बेग सहित गाड दिया गया। शेष पैसा इसके साथी के पास है। प्रकरण में आरोपीगण शातिर बदमाश है। गिरफ्तार आरोपी का पीआर लेकर पूछताछ की जावेगी। अन्य वारदात के खुलासा की उम्मीद है। इसके साथ ही फरार आरोपी के दस्तयाव होने पर शेष राशि मशरूका बरामद होने की उम्मीद है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!