राज्य में भाजपा के दिग्गज नेता की बेटी भी नेपाल बाढ़ त्रासदी में लापता, अब तक नहीं कुछ पता चला

Edited By Vandana Khosla, Updated: 28 Aug, 2026 12:58 PM

daughter of a prominent bjp leader from the state also

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर जिले में एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के दिग्गज नेता की बेटी भी नेपाल बाढ़ त्रासदी में लापता है। अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा पूरी की थी।...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के अंबिकापुर जिले में एक दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा के दिग्गज नेता की बेटी भी नेपाल बाढ़ त्रासदी में लापता है। अब तक उनका कुछ पता नहीं चल पाया है। बताया गया कि 23 अगस्त को कैलाश मानसरोवर की पवित्र यात्रा पूरी की थी। इसके बाद 25 को नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में मौजूद थीं। तभी अचानक बाढ़ आने से कई लोग लापता हो गए है। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता करता राम गुप्ता की पुत्री डॉ मीना गुप्ता भी इस त्रासदी में लापता हो गई हैं।

जानकारी के अनुसार,  25 अगस्त को दल के साथ नेपाल-तिब्बत सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में डॉ. मीना सहित उनके दल के कई लोग मौजूद थे। तभी अचानक आई बाढ़ ने तीन मंजिला इमारत को धराशायी कर दिया। जिसमें भाजपा नेता की बेटी समेत उनके दल के लगभग 80 लोग लापता हैं। भाजपा नेता करता राम गुप्ता ने बताया कि उनकी पुत्री डॉ मीना गुप्ता वर्तमान में इंग्लैंड में डॉक्टर के पद पर सेवारत हैं। इन दिनों वह अपने एक आध्यात्मिक गुरु के साथ लगभग 80 लोगों का दल दिल्ली से काठमांडू गया था। 23 अगस्त को दल ने कैलाश मानसरोवर की यात्रा पूरी कर ली थी।

वहीं, 25 अगस्त को दल के सदस्य नेपाल और तिब्बत की सीमा पर स्थित आव्रजन कार्यालय में औपचारिकता के लिए गए थे, इसी दौरान त्रासदी आ गई। बताया जा रहा है कि डॉ मीना गुप्ता की प्रारंभिक शिक्षा अंबिकापुर के होलीक्रॉस स्कूल से हुई है। चिकित्सक बनने के बाद से वे इंग्लैंड में ही निवास कर रही हैं। वे छत्तीसगढ़ की इकलौती कैलाश मानसरोवर यात्री हैं, जो इस त्रासदी में लापता हुई हैं।

 
 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!