उज्जैन में ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली 19 साल के छात्र की जान , पटरी पर मिला शव, पुलिस जांच में जुटी..
Edited By Himansh sharma, Updated: 08 Feb, 2024 12:57 PM

मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लालपुर के पास पटरी पर एक कॉलेज के छात्र का शव मिला है।
उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में लालपुर के पास पटरी पर एक कॉलेज के छात्र का शव मिला है। युवक की मौत ट्रेन से कटने से हुई है। युवक ऑनलाइन गेम खेलने का शौकीन था। बताया जा रहा है कि इस वजह से युवक पर काफी कर्ज हो गया था संभवत: इसलिए युवक ने आत्महत्या की है। फिलहाल नागझिरी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक का नाम अनुज है और वह बीए प्रथम वर्ष का छात्र था।
अनुज ने परिजनों को बताया था कि वह अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा है। जब अनुज घर नहीं लौटा तो परिजन थाने पहुंचे और उसके बाद परिजनों को अनुज की मौत का पता चला। परिजनों को अनुज के दोस्तों से पता चला है कि अनुज ऑनलाइन गेम खेलता था। ऑनलाइन गेम खेलते खेलते उस पर कर्ज हो गया था। इसलिए अनुज परेशान रहने लगा था। इस मामले में पुलिस का कहना है कि हर एंगल पर जांच की जा रही है और जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।
लालपुर क्षेत्र में रेलवे पटरी पर एक युवक का सिर धड़ से अलग मिलने से सनसनी फैल गई थी। तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने खोजबीन की तो युवक के हाथ और पैर पर नंबर की डिजिट लिखी हुई थी। पुलिस आत्महत्या सहित अन्य एंगल से भी मामले की अभी जांच
Related Story

पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, कई TI, पुलिस अधिकारियों की तबादला सूची जारी, जानें किसे कहां मिली...

18 और 19 जुलाई को होगी भाजपा की बड़ी बैठक! वरिष्ठ नेताओं समेत पदाधिकारी होंगे शामिल; संगठनात्मक...

पुलिस विभाग में अचानक फेरबदल! TI समेत कई पुलिसकर्मियों की तबादला सूची जारी, जानें किसे कहां मिली...

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची पति की हत्या की साजिश, 3 महीने बाद जमीन में दफन मिला शव

MP की महिला पुलिस अफसर का VIDEO वायरल! लिखा - खुद की परेशानियां नहीं सुलझ रहीं, दूसरों की समस्या...

मंदिर गई महिला की करंट लगने से मौत, टूटे बिजली के तार ने ली जान

दतिया में भाजपा-कांग्रेस में घमासान तेज! बड़ी जिम्मेदारी मिलने पर नरोत्तम संभालेंगे रणनीति, प्रदेश...

पुलिस ने 72 घंटे में सुलझाई ब्लाइंड डबल मर्डर की गुत्थी, दंपति की टांगी से हत्या कर शवों को जलाया;...

वरिष्ठ अधिकारी की पत्नी की मिली लाश! 3 दिन से थी लापता... अब मिला सड़ा गला शव, दोनों में लंबे समय...

CM मोहन का बड़ा ऐलान! ₹5,017 करोड़ की उज्जैन–जावरा फोरलेन परियोजना का कल होगा भूमि पूजन