करंट की चपेट में आया युवक, देखिए कैसे दोस्तों ने जान पर खेलकर बचाया

Edited By meena, Updated: 06 Jul, 2024 08:30 PM

dewas youths rescued a young man who was struck by electric current

बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सीलन की वजह से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है...

देवास (एहतेशाम कुरैशी) : बरसात का मौसम शुरू हो चुका है। ऐसे में सीलन की वजह से करंट लगने का खतरा बढ़ जाता है। लेकिन कई बार जरा सी सूझबूझ से कीमती जान बच जाती है। कुछ ऐसा ही देखने को मिला मध्य प्रदेश के देवास में जहां एक दो युवकों की अक्ल और सूझबूझ से एक युवक की जान बच गई।

PunjabKesari

 

दरअसल देवास के सोनकच्छ नगर में रेशम केंद्र के ऑफिस की बाउंड्री वॉल में लगी लोहे की तारों में दौड़ रहे करंट की चपेट में सत्यम नाम का युवक आ गया। वह करंट लगने की वजह से तड़फ रहा था तभी केतन और फरहान ने अपनी जान पर खेलकर उस युवक की जान बचाई। दोनों ने सूझ बूझ का परिचय देते हुए सत्यम को करंट से बचा लिया और अस्पताल पहुंचाया । जहां वह अब खतरे से बाहर है। घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!