1 मिनट में कैसे बिक गए भारत-न्यूजीलैंड मैच के 27000 टिकट, इंदौर में टिकटों की कालाबाजारी के आरोप
Edited By meena, Updated: 20 Jan, 2026 06:38 PM

कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे भाजपा के पूर्व पार्षद संजय कटारिया और क्रिकेट प्रेमियों ने कलेक्टर शिवम वर्मा को शिकायत की कि इस बात की जांच कराई जाए कि इंदौर में रविवार को हुए वनडे मैच के टिकट...
इंदौर (सचिन बहरानी) : कलेक्टर जनसुनवाई में पहुंचे भाजपा के पूर्व पार्षद संजय कटारिया और क्रिकेट प्रेमियों ने कलेक्टर शिवम वर्मा को शिकायत की कि इस बात की जांच कराई जाए कि इंदौर में रविवार को हुए वनडे मैच के टिकट 1 मिनट में कैसे बिक गए। क्रिकेट प्रेमियों ने अपने शिकायती पत्र में कहा कि हम सब बड़ी संख्या में इंदौर के निवासी क्रिकेट प्रेमी हैं और वर्षों से इंदौर में होने वाले क्रिकेट मैच देखते रहे हैं। पहले इंदौर के लोगों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर खिड़की से या अन्य साधनों से टिकट मिल जाया करते थे।
इंदौर की महारानी उषा राजे होल्कर ने होलकर स्टेडियम बनाने के लिए इतनी बड़ी जमीन निशुल्क दी। साथ ही कई संस्थाओं ने होलकर स्टेडियम के निर्माण में आर्थिक मदद की। इंदौर के लोगों ने भी मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का हमेशा साथ दिया लेकिन अब इंदौर के क्रिकेट प्रेमियों को निराशा हो रही है क्योंकि इंदौर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट या आईपीएल मैचों से क्रिकेट प्रेमियों को दूर रखा जा रहा है। 27000 से ज्यादा क्षमता वाले होल्कर स्टेडियम में हर मैच में 27000 से ज्यादा दर्शक तो मौजूद रहते हैं लेकिन टिकट कहां से बिकते हैं यह किसी को भी नहीं पता। एमपीसीए द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग के लिए प्रचार तो किया जाता है लेकिन 1 मिनट के अंदर सारे टिकट सोल्ड कैसे हो जाते हैं यह किसी जादू से कम नहीं है।

उन्होंने कलेक्टर से निवेदन किया कि क्रिकेट प्रेमियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए इस बात की जांच कराई जानी चाहिए कि आखिर टिकट बेचने की साइट बंद होने के बाद भी सारे टिकट कैसे बिक जाते हैं। यही नहीं इस बार कम कीमत के टिकट बाजार में महंगे दाम पर खुलकर बेचे गए। इसकी जांच भी कराई जानी चाहिए।
Related Story

मासूम बच्ची के लिए इस जन्म में ‘भगवान बन गए कलेक्टर’, हर ओर हो रही तारीफ, मौत के मुंह से कराई वापसी

एक बार फिर चर्चाओं में विवादित पार्षद कमलेश कालरा, नौकरी से निकले गए यतींद्र यादव ने मांगी इच्छा...

सेंट्रल जेल में कैदियों संग होली खेलने परिवार के साथ पहुंच गए ADGP, कराया अपनों जैसा अहसास, ,कैदी...

हेड कांस्टेबल को महंगी पड़ी अपराधियों के साथ बर्थडे पार्टी में फोटोशूट, किए गए निलंबित,विभाग में...

RSS के कर्मठ और प्रतिभाशाली पदाधिकारी की मौत, पिकनिक मनाए गए थे, नहाते हुए डूबे,प्रदेश में शोक की...

क्या राहुल गांधी कर गए कमलनाथ मॉडल का अंत, ये बातें बता रही कांग्रेस के आगे का प्लान, इन चेहरों के...

MP में सियासी-प्रशासनिक भूचाल! महिला CSP पर 50 लाख रिश्वत का आरोप, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप

होली के दिन युवक को मौत के घाट उतारने वाले 3 नाबालिग लड़के अरेस्ट,मामूली विवाद के बाद ले ली जान