Video: दिग्गी राजा ने बांधे पाकिस्तान की तारिफ के पुल

Edited By ASHISH KUMAR, Updated: 02 Mar, 2019 04:03 PM

विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया है तथा इस संबंध में पाकिस्तान की तारिफ के पुल बांधे हैं। जबलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि...

जबलपुर: विंग कमांडर अभिनंदन की वतन वापसी पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान का धन्यवाद किया है तथा इस संबंध में पाकिस्तान की तारिफ के पुल बांधे हैं। जबलपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए दिग्विजय सिंह ने कहा कि भारतीय वायुसेना के पायलट अभिनंदन को पाकिस्तान ने रिहा करके एक अच्छा कदम उठाया है, जबकि भारत और पाकिस्तान के संबंध कटु हो रहे थे. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के इस कदम से संबंध सुधारने का मौका मिला है।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पाकिस्तान ने विंग कमांडर अभिनंदन को रिहा किया है, उसी तरीके से अगर वो मसूद अजहर और हाफिज सईद को भी भारत को सौंप देता है, तो भारत और पाकिस्तान के बीच शांति के प्रयासों को बल मिलेगा।  दिग्विजय सिंह जबलपुर में निजी कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए आए थे। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!