BJP वर्कर को थप्पड़ मारने वाली महिला अधिकारी को दिग्विजय सिंह ने दी शाबाशी, बोले- आपकी वीरता पर गर्व है

Edited By Jagdev Singh, Updated: 21 Jan, 2020 02:27 PM

digvijay gave thumbs woman officer slap bjp worker proud of your bravery

नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) पर प्रदर्शन के दौरान बीजेपी वर्कर को थप्पड़ मारने वाली डिप्टी कलेक्टर को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाबाशी दी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टि्वटर के जरिए घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा...

भोपाल: नागरिकता संशोधन बिल (सीएए) पर प्रदर्शन के दौरान बीजेपी वर्कर को थप्पड़ मारने वाली डिप्टी कलेक्टर को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने शाबाशी दी है। मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने टि्वटर के जरिए घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अनियंत्रित बीजेपी नेताओं की पिटाई करने वाली अधिकारी की वीरता पर गर्व है। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद मध्य प्रदेश की सियासत में बवाल मच गया है। इस दौरान एक प्रदर्शनकारी ने महिला अधिकारी की चोटी भी खींच दी थी।

दिग्विजय सिंह ने बीजेपी को निशाने पर लेते हुए टि्वटर पर लिखा, 'राजगढ़ की दो महिला अधिकारियों की वीरता पर गर्व करते हैं, जिन्होंने कथित तौर पर कुछ अनियंत्रित बीजेपी नेताओं की गुंडागर्दी सामने आई है। जिला कलेक्टर और एसडीएम अधिकारियों को पीटा गया, बाल खींचे गए।

राजगढ़ कलेक्टर निधि निवेदिता और डिप्टी कलेक्टर प्रिया वर्मा ने धारा- 144 लगाए जाने के बावजूद, नागरिकता संशोधन अधिनियम के समर्थन में रैली निकालने वाले बीजेपी कार्यकर्ताओं को कथित तौर पर चांटा मार दिया था। दिग्विजय के ट्वीट से कुछ घंटे पहले प्रदेश बीजेपी ने इस मामले में कहा कि वह राजगढ़ कलेक्टर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराएगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!