Edited By suman, Updated: 14 Feb, 2019 01:03 PM

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का इंदौर की छावनी में बना मकान उत्सव भवन को नगर निगम ने खतरनाक घोषित कर दिया है। नगर निगम इंदौर ने इस भवन को तोड़ने के लिए दिग्विजय सिंह को 16 फरवरी की तारीख तय की है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व...
भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का इंदौर की छावनी में बना मकान उत्सव भवन को नगर निगम ने खतरनाक घोषित कर दिया है। नगर निगम इंदौर ने इस भवन को तोड़ने के लिए दिग्विजय सिंह को 16 फरवरी की तारीख तय की है। मिली जानकारी के अनुसार पूर्व मुख्यमंत्री के इस भवन में 12 से ज्यादा किरायेदार कई वर्षों से रह रहे हैं।

नगर निगम के नोटिस के बाद यहां रहने वाले लोगों का कहना है कि मकान का जो हिस्सा कमजोर था, उसकी मरम्मत कराई जा रही है। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह और उनके भाई कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सिंह पढ़ाई के दौरान इसी मकान में रहते थे। इंदौर के डेली कॉलेज एसजीएसआईटीएस में उन्होंने पढ़ाई की है और यहीं से दोनों भाईयों ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत की थी।

किराएदारों को मिले नोटिस
करोड़ो रुपये की कीमत के इस भवन को तोड़ने के लिए नगर निगम आयुक्त आशीष सिंह दिग्विजय सिंह के बेटे व नगरीय विकास मंत्री जयवर्धन सिंह से मिले थे, जिसके बाद उत्सव भवन में रह रहे किराएदारों को मकान खाली करने के नोटिस दिए गए हैं। बता दें नगर निगम ने इस भवन को रहने के लिए खतरनाक घोषित किया हुआ है।