इंदौर कांग्रेस में कलह, वोट चोर-गद्दी छोड़’ कार्यक्रम में नहीं पहुंचे जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ता शाम तक इंतजार करते रहे

Edited By Desh sharma, Updated: 16 Oct, 2025 04:14 PM

discord in indore congress

एक ओर जहां कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ एकजूट होने का दावा करती है वहीं इंदौर में कांग्रेस की कलह सामने आई है। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का बुधवार को इंदौर के मानपुर में समापन हुआ।

(इंदौर): एक ओर जहां कांग्रेस बीजेपी के खिलाफ एकजूट होने का दावा करती है वहीं इंदौर में कांग्रेस की कलह सामने आई है। कांग्रेस के वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान का बुधवार को इंदौर के मानपुर में समापन हुआ। जिसको लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष विपिन वानखेड़े को कर चर्चाएं चल रही थी। कार्यकर्ता दिनभर वानखेड़े का इंतजार करते रहे लेकिन शाम हो गई पर वानखेड़े नहीं पहुचे, तो थक हार कर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने ही कार्यकम शुरु कर दिया

पदाधिकारियों ने केंद्र सरकार को घेरते हुए मोदी सरकार पर वोट चोरी का आरोप लगाया और कहा कि  कांग्रेस और जनता अब प्रधानमंत्री मोदी को जवाब देकर गद्दी छुड़वाएगी। बुधवार को गांधी बस स्टैंड पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ समापन किया। इस दौरान कांग्रेस नेता जीतू ठाकुर, शक्ति सिंह गोयल, विजेंद्र सिंह चौहान, लोकेश जाट, सुमित पटेल, नगर सेवादल अध्यक्ष आशीष जैन, लोकेश जाट, धर्मेंद्र बिरथरे आदि मौजूद रहे।

इस अभियान के लिए मानपुर ब्लॉक का प्रभारी पूर्व नप उपाध्यक्ष मनमोहन गुणावद को बनाया गया था। यह नियुक्ति जिलाध्यक्ष वानखेड़े ने की है जिसको लेकर कुछ कार्यकर्ताओं में नाराजगी थी। बुधवार को समापन पर नाराज कार्यकर्ताओं ने कार्यकम से दूरी बनाए रखी। जानकारी सामने आ रही है  कुछ कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष के सामने नाराजगी व्यक्त करना चाहते थे। लेकिन  जिलाअध्यक्ष तो कार्यक्रम में ही नहीं पहुंचे। लिहाजा इस वाक्य भी खास चर्चा हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!