Edited By Desh Raj, Updated: 17 Feb, 2026 02:37 PM

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूती देने में जुटी है, इसके लिए कांग्रेस नए चेहरों को मौका दे रही है तो कहीं बदलाव भी कर रही है। प्रदेश के कई जिला और ब्लाकों नई नियुक्तियों भी की गई हैं। लेकिन अब कांग्रेस लंबे इंतजार के बाद दुर्ग शहर और...
(भिलाई); छत्तीसगढ़ में कांग्रेस लगातार संगठन को मजबूती देने में जुटी है, इसके लिए कांग्रेस नए चेहरों को मौका दे रही है तो कहीं बदलाव भी कर रही है। प्रदेश के कई जिला और ब्लाकों नई नियुक्तियों भी की गई हैं। लेकिन अब कांग्रेस लंबे इंतजार के बाद दुर्ग शहर और दुर्ग ग्रामीण जिला कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी को लेकर तैयार हो रही है और कभी भी इनका ऐलान किया जा सकता है है। जो जानकारी सामने आ रही है उसके मुताबिक दोनों जिलों की सूची करीब-करीब तैयार कर ली गई है और अब प्रदेश के बड़े नेताओं की सहमति के इंतजार पर नजरें टिकी हैं। खबर है कि इस बार कार्यकारिणी में युवाओं के साथ ऐसे चेहरों को जगह दी जाएगी जो एक्टिव हैं औऱ पार्टी मजबूति के लिए काम कर रहे हैं।
विधानसभा और लोकसभा चुनाव में पराजय के बाद कांग्रेस सतर्क
दरअसल छतीसगढ में सत्ता गंवाने के बाद कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ता और नेता निराशा में थे लेकिन अब कांग्रेस संगठन को नई धार देने में जुट गई है । इसी कड़ी में जिला और ब्लाक अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। गौर करने वाली बात है कि विधानसभा के बाद लोकसभा चुनाव में हार देखने वाली कांग्रेस ने संगठन मजबूती के लिए अब कार्यकर्ताओं की राय और पसंद के आधार पर नियुक्तियों का फैसला किया है। संगठन सृजन अभियान के पहले चरण में कार्यकर्ताओं ने मंत्रणा और मंथन की के बाद जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की गई । अध्यक्षों की नियुक्ति के बाद अब संगठन के बहुत से अहम पदों के लिए नाम लगभग तय किए जा चुके हैं और इसी महीने नाम सार्वजनिक कर दिए जाएंगे।
जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों में दावेदारी वाले किए जाएंगे संतुष्ट
वहीं नियुक्तिओं में उन नामों को मौका मिलना बताया जा रहा है जिनको जिला अध्यक्ष और ब्लॉक अध्यक्ष पदों में जगह नहीं मिली थी। इनको जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी से नवाजा जा सकता है। लिहाजा सूची तैयार होने से कार्यकर्ताओं की धुकधुकी भी बढ़ गई है।