Edited By Devendra Singh, Updated: 18 May, 2022 06:33 PM

छत्तरपुर में पति ने पत्नी के सिर पर पत्थर से हमला कर उसके मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छतरपुर (राजेश चौरसिया): एक पति ने पत्नी के सिर में पत्थर से हमलाकर उसकी हत्या कर दी। इससे पहले महिला को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तो महिला के मायकेवालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना ईशानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुर्रा की है। यहां एक शराबी पति ने अपनी पत्नी को पत्थर मारकर लहुलुहान कर दिया। जिसके बाद पति खुद घायल पत्नी को जिला आस्पताल लेकर आया लेकिन उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
शराब का आदी था दामाद: ससुर
कुपी ग्राम थाना किशनगढ़ निवासी बब्बू आदिवासी ने बताया कि 12 साल पहले अपनी बेटी नीमा की शादी ग्राम कुर्रा थाना ईशानगर निवासी राजेंद्र आदिवासी के साथ की थी। शादी के बाद पता चला कि राजेंद्र शराब का सेवन करता है और बेटी नीमा के साथ आए दिन मारपीट करता था। जिस पर दामाद राजेंद्र को कई बार समझाने की कोशिश की गई। लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और इस बार उसने बेटी नीमा को पत्थर से पीट-पीटकर लहुलुहान कर दिया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बच्चों की कौन करेगी परवरिश: मृतिका के परिजन
मृतिका के पिता बब्बू आदिवासी ने बताया कि उनकी बेटी के तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं। जिनकी देखभाल करने वाला भी अब कोई नहीं है। तो वहीं उपरोक्त गंभीर मामले में पुलिस ने मामला दर्ज तक जांच शुरू कर दी है।