इन तेंदुओं की वजह से गांव में था दहशत का माहौल, अब दोनों ही पिंजरों में कैद.. देखिए Video

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 12 Sep, 2021 06:01 PM

कांकेर जिले के कई गांवों के लोगों को बीती रात से राहत मिली है। लोगों को अपना शिकार बनाने वाले तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। खास बात ये है कि दो गांवों में पिंजरा लगाया गया था। दोनों ही पिंजरे में 2 तेंदुए कैद हुए हैं।...

कांकेर (लीलाधर निर्मलकर): कांकेर जिले के कई गांवों के लोगों को बीती रात से राहत मिली है। लोगों को अपना शिकार बनाने वाले तेंदुए को वन विभाग ने पिंजरे में कैद कर लिया है। खास बात ये है कि दो गांवों में पिंजरा लगाया गया था। दोनों ही पिंजरे में 2 तेंदुए कैद हुए हैं। पलेवा-भैसाकट्टा इलाके के ग्रामीणों ने उस वक्त राहत की सांस ली, जब आदमखोर तेंदुआ वन विभाग के पिंजरे में कैद हो गया। महीने भर के अंदर इस तेंदुए ने दो लोगों की जान ले ली थी। जिसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए दो गांवों में पिंजरा लगाया था। 
 

पिंजरे में कैद हुए दो आदमखोर तेंदुए पिछले कुछ महीनों से इस तेंदुए ने लोगों की नींद उड़ा रखी थी। पलेवा और भैसाकट्टा में तेंदुए ने दो लोगों को मार डाला था। जिसमें एक 70 साल का बुजुर्ग था और दूसरी 40 साल की महिला। सोते हुए बुजुर्ग को घर से उठाकर तेंदुआ ले गया था। तेंदुए के आदमखोर होने से लोगों में भारी दहशत का माहौल था। जिसको देखते हुए वन अमले में तेंदुए को पकड़ने अलग-अलग इलाकों में पिंजरा लगाया था। 4 दिन के इंतजार के बाद आखिरकार तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया। वन विभाग के लिए राहत की बात ये है कि एक ही रात में दो तेंदुए पिंजरे में कैद हो गए हैं। वन विभाग दोनों तेंदुओ को नन्दनवन रायपुर ले जाने की तैयारी में है। पहली बार हुए हमले के बाद से ही ग्रामीण और वन विभाग की टीम इस तेंदुए की तलाश में जुटे हुए थे आदमखोर तेंदुआदेखिए किस तरह नरभक्षी तेंदुए ने महिला को बनाया शिकारदहशत में थे। गांव के लोगकई बार तेंदुए को इलाके में देखा गया पर किसी भी पिंजरे में वो कैद नहीं हुआ। लगातार बढ़ रहे तेंदुए के हमले से ग्रामीण सहमे हुए थे। वो शाम होने के बाद घर से बाहर निकलना मुनासिब नहीं समझते थे।

PunjabKesari

इस बार तेंदुए को फंसाने के लिए वन विभाग ने एक बकरी को पिंजरे के अंदर रखा। बकरी को अपना शिकार बनाने के लिए जैसे ही तेंदुआ उस पर झपटा। पिंजरे का दरवाजा बंद हो गया और तेंदुआ उसमें कैद हो गया। पलेवा गांव के स्कूल के पीछे एक पिंजरा लगाया गया था। जहां तेंदुआ फंसा है। भैसाकट्टा गांव में भी एक पिंजरा लगाया गया था। जहां दूसरा तेंदुआ फंसा है। इस तरह वन विभाग ने आतंक का पर्याय बन चुके दो तेंदुए को बीती रात दो पिंजरों में कैद करने में सफलता हासिल की है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!