एक साथ 8 युवाओं ने थामा कांग्रेस का हाथ, पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

Edited By Vandana Khosla, Updated: 21 Sep, 2026 11:25 AM

eight youths joined the congress

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां राजपुर क्षेत्र के 8 युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। विधायक इंद्र साव ने नवप्रवेशी युवाओं को पार्टी में स्वागत किया है। इधर, युवाओं ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर...

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य की राजनीति में से इस वक्त की अहम खबर सामने आ रही है। जहां राजपुर क्षेत्र के 8 युवाओं ने कांग्रेस का हाथ थामा है। विधायक इंद्र साव ने नवप्रवेशी युवाओं को पार्टी में स्वागत किया है। इधर, युवाओं ने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर नाराजगी जताई है। जिस वजह से उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

जानकारी के अनुसार, राजपुर क्षेत्र में करीब 8 युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। विधायक इंद्र साव की मौजूदगी में संतीश साहू, दीपक खरे, संतोष साहू, चुनेश टंडन, उमराव साहू, विक्की साहू, राजा साहू और ललित साहू पार्टी में शामिल हुए हैं। वहीं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने नवप्रवेशी युवाओं का जोरदार स्वागत किया है। इस दौरान नवप्रवेशी युवाओं ने भी पार्टी की विचारधारा और नीतियों के प्रति विश्वास जताते हुए संगठन के साथ मिलकर काम करने की बात कही। इसी के साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए है।

युवाओं ने देश-प्रदेश में रोजगार, महंगाई, युवाओं के भविष्य और जनहित से जुड़े कई मुद्दों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि युवाओं के लिए रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, आम जनता को राहत देने और क्षेत्र के विकास के लिए प्रभावी कदम उठाए जाने की जरूरत है। इन्हीं मुद्दों को लेकर उन्होंने कांग्रेस के साथ जुड़ने का निर्णय लिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!