Edited By Vandana Khosla, Updated: 10 Sep, 2026 01:12 PM

CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेता एवं BJP मंडल उपाध्यक्ष का बुधवार को अचानक निधन हुआ है। बताया गया कि भाजपा लटोरी मंडल उपाध्यक्ष 45 वर्षीय नरेश चौधरी को अज्ञात ट्रक ने कुचला है।...
CG desk: छत्तीसगढ़ राज्य के सूरजपुर जिले में से इस वक्त की बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा नेता एवं BJP मंडल उपाध्यक्ष का बुधवार को अचानक निधन हुआ है। बताया गया कि भाजपा लटोरी मंडल उपाध्यक्ष 45 वर्षीय नरेश चौधरी को अज्ञात ट्रक ने कुचला है। जिससे उनकी मौके पर दर्दनाक मौत की सूचना मिली। जबकि चालक मौके पर फरार हो गया। वहीं, भाजपा नेता के निधन की खबर से परिजनों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना सूरजपुर जिले के लटोरी चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत गंगापुर में हुई। जहां बुधवार दोपहर भाजपा लटोरी मंडल उपाध्यक्ष 45 वर्षीय नरेश चौधरी को अज्ञात ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के दौरान भाजपा नेता बाइक पर सवार थे। टक्कर इतनी तेज थी कि नरेश चौधरी बाइक से उछलकर नीचे सड़क पर जा गिरे। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें बुरी तरह कुचल दिया। हादसे में उनकी मौके पर मौत हुई है।
इस घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल की जांच की। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसकी खोजबीन शुरु कर दी है। सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इधर, भाजपा नेता की मौत से उनके परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।