खेत पर काम कर रहे किसानों पर हाथियों का हमला, 1 की मौत, 3 घायल

Edited By meena, Updated: 21 Feb, 2024 11:58 AM

elephants attack farmers working on fields 1 dead 3 injured

उमरिया में हाथियों ने तांडव मचा रखा है। जहां मानपुर नगर तहसील कॉलोनी के पीछे खुटार में जंगली हाथी के हमले में एक...

उमरिया (के डी खान): उमरिया में हाथियों ने तांडव मचा रखा है। जहां मानपुर नगर तहसील कॉलोनी के पीछे खुटार में जंगली हाथी के हमले में एक बुजुर्ग की मौत हो गई जबकि दो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना की जानकारी लगते ही भारी संख्या में दल-बल के साथ मानपुर रेंजर घटनास्थल पर पहुंचे और हाथियों को खदेड़ने का मोर्चा संभाला।

PunjabKesari

जानकारी के मुताबिक, सुबह सवेरे कुछ किसान खेत पर काम कर रहे थे, इसी दौरान जंगली हाथियों को उत्पात मचा दिया। इस दौरान कुचलने से अरुणोदय नंद पायासी नामक किसान की मौत हो गई, जबकि दो अन्य किसान घायल हो गए। हाथियों के हमले की जानकारी लगते ही गांव में हड़कंप मच गया।

PunjabKesari

हाथियों को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भीड़ लगी हुई है। वहीं घटना की सूचना पर भारी संख्या में दल बल के साथ मानपुर रेंजर ने  मोर्चा संभाल रखा है। बता दें कि बांधवगढ़ में वर्ष 2019 में 40 जंगली हाथियों का दल छतीसगढ़ के रास्ते बांधवगढ़ पहुंचा था, तभी से बांधवगढ़ में जंगली हाथियों का कुनबा लगातार बढ़ रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!