शर्मनाक: राजगढ़ में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Edited By Jagdev Singh, Updated: 27 Dec, 2019 10:05 AM

embarrassing rape of minor in rajgarh police arrested the accused

मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दुष्कर्म की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। सुठालिया के कोटरा पहाड़गढ़ गांव की नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट बालिका के पिता ने सुठालिया थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार परिजनों से  नाराज होकर बालिका घर से अपने...

राजगढ़: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले से दुष्कर्म की एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। सुठालिया के कोटरा पहाड़गढ़ गांव की नाबालिग की गुमशुदगी की रिपोर्ट बालिका के पिता ने सुठालिया थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस के अनुसार परिजनों से  नाराज होकर बालिका घर से अपने भाई के पास इंदौर जाने के लिए निकली थी।

वहीं पुलिस ने अपनी जांच में बताया कि बालिका को ब्यावरा बस स्टैंड पर देखा गया था। सुठालिया बस में बैठ ब्यावरा से निकली इस नाबालिग से बीती रात ब्यावरा बस स्टैंड पर खड़ी महाकाल बस के अंदर आरोपी ने दुष्कर्म किया। इस घटना में आरोपी राजीव अहिरवार का साथ उसके दोस्त ने भी दिया।

सुठालिया पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर 364 बयान के आधार पर दुष्कर्म  की धारा 376 के साथ धारा 363, 366, 3/4 पास्को एक्ट आदि विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी राजीव अहिरवार को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं मामले में  कुछ और लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। वहीं ब्यावरा एसडीओपी ने बताया की आरोपी ने फोन पर गुमराह कर पीड़िता को इंदौर से वापस बुलाया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!