MP में तेजी से पैर पसार रहा कोरोना, ग्वालियर में मिला पहला मरीज, मुंबई की ट्रैवल हिस्ट्री

Edited By meena, Updated: 03 Jun, 2025 05:07 PM

entry of corona virus in gwalior

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना वायरस का एक मरीज मिला है जिसे घर में आइसोलेशन में रखा गया है...

ग्वालियर : मध्यप्रदेश के ग्वालियर में कोरोना वायरस का एक मरीज मिला है जिसे घर में आइसोलेशन में रखा गया है। ग्वालियर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) डॉ सचिन श्रीवास्तव ने मंगलवार को बताया कि सोमवार शाम 53 वर्षीय एक व्यक्ति के कोरोना वायरस जांच में ‘पॉजिटिव' पाये जाने की सूचना मिली थी जो दो दिन पहले ही मुंबई से लौटकर आया है। उन्होंने कहा कि तबीयत थोड़ी खराब होने पर उसके नमूने की निजी प्रयोगशाला में जांच कराई गई जिसमें उसकी रिपोर्ट ‘पॉजिटिव' आई।

उन्होंने बताया कि मरीज का नमूना दोबारा लेकर तथा उसके परिवार के सभी सदस्यों की नमूने लेकर सरकारी प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि अभी मरीज की हालत ठीक है, यदि आवश्यकता होगी तो उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जायेगा, फिलहाल उसे घर में ही आइसोलेशन में रखा गया है। श्रीवास्तव का कहना है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग की तैयारी पूरी है। शासकीय गजरा राजा मेडिकल कॉलेज में ‘आइसोलेशन वार्ड' बन गया है। जिला अस्पताल में भी वार्ड बन गया है। इसलिए इलाज में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!