Love Marraige के लिए राजी नहीं थे परिजन, तो प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर दी जान; फैली सनसनी

Edited By Vandana Khosla, Updated: 17 Apr, 2026 10:13 AM

family members were not agreeing to a love marriage so the couple committed

श्योपुर (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बृहस्पतिवार को एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जंगल में कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि दोनों के परिजन उनकी लव मैरिज कराने के लिए राजी नहीं थे।...

श्योपुर (मध्यप्रदेश): मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले में से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जहां बृहस्पतिवार को एक नाबालिग प्रेमी जोड़े ने जंगल में कथित तौर पर फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बताया गया कि दोनों के परिजन उनकी लव मैरिज कराने के लिए राजी नहीं थे। तभी दोनों ने यह खौफनाक कदम उठाया है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार यह घटना जिले के बरगवां थाना क्षेत्र में हुई है। जहां बृहस्पतिवार को दो लोगों का शव जंगल में फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम करवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आया कि दोनों (किशोर और किशोरी) बुधवार को घर छोड़कर निकले थे। परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बताया कि बरगवां थाना क्षेत्र की एक नाबालिग लड़की व कराहल थाना क्षेत्र के एक नाबालिग लड़के के बीच पिछले एक-डेढ़ साल से प्रेम प्रसंग था। दोनों एक समाज के थे और गौत्र भी एक ही था, जिसके चलते उनके परिजन उनका विवाह कराने को राजी नहीं थे।  

नाबालिग प्रेमी जोड़ा बुधवार सुबह लगभग 10 बजे घर छोड़कर चला गया और जब दोनों के परिजनों को उनके घर छोड़ने की जानकारी मिली तो उन्होंने इसकी सूचना बरगवां थाने आकर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों को तलाशने के लिए तकनीकी टीम की मदद ली गई और लड़के के मोबाइल नंबर की लोकेशन हासिल कर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंची। उन्होंने बताया कि जंगल में एक पेड़ पर दोनों के शव फंदे से लटके मिले।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!