मुंबई से यूपी लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, एक ही परिवार के 12 सदस्य गंभीर घायल

Edited By meena, Updated: 30 Oct, 2020 01:01 PM

family returning from mumbai victim of horrific road accident

इंदौर के तेजाजी नगर बाईपास पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां चार पहिया वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के करीबन 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108...

इंदौर(गौरव कंछल): इंदौर के तेजाजी नगर बाईपास पर देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। जहां चार पहिया वाहन और ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में एक ही परिवार के करीबन 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को 108 की मदद से हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
PunjabKesari

इंदौर के तेजाजी नगर थाना क्षेत्र स्थित बाईपास पर देर रात चार पहिया वाहन में सवार करीबन 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है सभी लोग यू पी आजमगढ़ के रहने वाले हैं और मुंबई में रिश्तेदार के यहां गमी हो जाने को लेकर मुंबई गए हुए थे। वहीं से लौटकर वापस उत्तर प्रदेश जा रहे थे कि तभी सामने से ट्रक आ जाने के कारण ब्रेक लगाया। ब्रेक लगाते ही पीछे से आ रहे दूसरे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे कि चार पहिया वाहन मौके पर ही पलट गया। जिनमें से 2 लोगों को सिर में काफी गंभीर चोटें आई हैं तो वहीं अन्य 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!