खेत में धान लगा रहे पिता-पुत्र को लगा करंट, मिली दर्दनाक मौत

Edited By meena, Updated: 31 Jul, 2019 06:11 PM

father son putting paddy in the fields felt death death

कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंर्तगत ग्राम पौनिया में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब खेत में धान की रोपाई के वक्त पिता पुत्र को करंट लग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है...

कटनी(संजीव वर्मा): कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना अंर्तगत ग्राम पौनिया में करंट लगने से दो लोगों की मौत हो गई। घटना उस वक्त हुई जब खेत में धान की रोपाई के वक्त पिता पुत्र को करंट लग गया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। वहीं इस घटना के बाद से गांव में मातम का माहौल है।

PunjabKesari

जानकारी के अनुसार, 45 वर्षीय बक्तू कुम्हार अपने 15 वर्षीय पुत्र राम बिहारी कुम्हार के साथ खेत में रोपा लगा रहा था। तभी बोर के तार की चपेट में आने से दोनों को तेज़ झटका लगा और दोनों बेहोशकर गिर पड़े। दोनों की चीख सुनकर आस पड़ोस के खेत में काम कर रहे ग्रामीणों मौके पर पहुंचे, तो दोनों बेहोश थे। उन्होंने घटना की सूचना परिजनों व ग्रामीणों को दी।

PunjabKesari

देखते ही देखते ही परिजनों सहित ग्रामिणों का हुजुम इक्टठा हो गया। इस दौरान गांव के किसी ग्रामीण ने बोर से लगे हुए तार को देखा और आशंका जताई कि इसी से करंट लगा होगा। ग्रामीणों ने तत्काल बिजली प्रवाह को बंद कर दोनों को बाहर निकाला और उपचार हेतु निवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने पिता-पुत्र दोनों को मृत घोषित कर दिया।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!