आजा 10 मिनट के लिए कुछ कर लेते हैं...अधिकारी के उत्पीड़न से परेशान महिला कर्मचारी पहुंची थाने, ऑडियो किया वायरल

Edited By meena, Updated: 21 Apr, 2026 09:36 PM

female employee harassed by boss in sehore approaches police station

मध्य प्रदेश सीहोर में कृषि अभियांत्रिकी विभाग की एक चतुर्थ क्लास महिला कर्मचारी ने अपने ही अधिकारी पर यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता महिला थाने में शिकायत करने पहुंची है...

सीहोर (धर्मेंद्र राय) : मध्य प्रदेश सीहोर में कृषि अभियांत्रिकी विभाग की एक चतुर्थ क्लास महिला कर्मचारी ने अपने ही अधिकारी पर यौन उत्पीड़न एवं छेड़छाड़ जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता महिला थाने में शिकायत करने पहुंची है। पीड़िता ने एक ऑडियो भी शेयर किया है। जिसमें अधिकारी महिला से अश्लील बातें करता सुनाई दे रहा है।

महिला कर्मचारी ने अपने ही अधिकारी जो कि सहायक कृषि यांत्रिकी के पद पर पदस्थ हैं पर आरोप लगाए कि यह अधिकारी मुझे जबरदस्ती अपने घर बुलाते हैं, मेरे साथ छेड़खानी करते हैं और यौन उत्पीड़न करते हैं।

ऑडियो में अधिकारी महिला को कह रहा है कि आजा घर 10 मिनट के लिए कुछ कर लेते हैं। ऐसे में महिला कई बीमार होने के बहाने बनाती है। लेकिन सामने वाला शख्स बार बार उसे मजबूर करता सुनाई दे रहा है। 

पीड़ित महिला ने कहा जैसे कैसे एक महीना मैंने बिताया, घर में बच्चे होते हैं, मुझसे पूछते है कि बॉस इतनी रात को फोन क्यों करते हैं। इतना ही नहीं पीड़िता ने कहा कि मैं दुखी हो गई हूं। मेरा सुसाइड करने का मन करता है।

पीड़ित महिला ने महिला थाने में अधिकारी की शिकायत की है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि महिला थाने द्वारा मुझे आवेदन की रिसीविंग भी नहीं दी गई है। पीड़ित महिला ने एक ऑडियो का भी जिक्र किया है, जिसमें अधिकारी महिला को घर बुलाते हुए सुना जा सकता है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!