करीना कपूर के खिलाफ MP में हुई FIR, ईसाई समाज ने पुलिस में की शिकायत, ये है मामला ?

Edited By Vikas Tiwari, Updated: 20 Jul, 2021 04:23 PM

fir against kareena kapoor in mp

फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने प्रेग्नेंट होने पर एक किताब लिखी है। जिसका शीर्षक दिया है ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ उनकी इस किताब के शीर्षक का सर्व ईसाई महासभा ने विरोध किया है। जबलपुर में ईसाई महासभा ने करीना कपूर के खिलाफ ओमती थाने में शिकायत दर्ज...

जबलपुर (विवेक तिवारी): फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने प्रेग्नेंट होने पर एक किताब लिखी है। जिसका शीर्षक दिया है ‘प्रेगनेंसी बाइबिल’ उनकी इस किताब के शीर्षक का सर्व ईसाई महासभा ने विरोध किया है। जबलपुर में ईसाई महासभा ने करीना कपूर के खिलाफ ओमती थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

PunjabKesari, Madhya Pradesh, Jabalpur, Kareena Kapoor, Pregnancy Bible, Saif Ali Khan

शिकायत में कहा गया है कि फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने द्वारा लिखी गई किताब में बाइबिल शब्द का उपयोग कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। जिससे कि पूरे देश का ईसाई समुदाय आहत हुआ है। ईसाई महासभा ने मांग की है कि करीना कपूर की किताब से ‘बाइबिल’ शब्द हटाया जाए। बता दें कि कुछ ही दिनों पहले करीना कपूर खान ने दूसरे बच्चे को जन्म दिया। जिसके बाद उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने पर किताब लिखी। उन्होंने किताब का नाम प्रेग्नेंसी बाइबिल दिया है। जिसको लेकर विवाद मचा हुआ है। वहीं जबलपुर के अलावा भी दूसरे राज्यों में करीना कपूर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!