बैतूल में कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग, मचा हड़कंप

Edited By Himansh sharma, Updated: 16 Jun, 2025 04:25 PM

fire broke out in a wagon of a coal laden goods train in betul

मध्य प्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया

बैतूल। (रामकिशोर पवार): मध्य प्रदेश के बैतूल रेलवे स्टेशन पर सोमवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब लूप लाइन में खड़ी कोयले से भरी मालगाड़ी के तीन से चार वैगनों से अचानक धुआं उठने लगा। जानकारी मिलते ही रेलवे प्रबंधन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

PunjabKesariबताया जा रहा है कि कोयले में स्वतः सुलगने (सेल्फ इग्निशन) की वजह से वैगनों में आग लगी है। हालांकि आग की तीव्रता ज्यादा नहीं थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई न होने पर बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग को बुझाने का काम तेजी से जारी है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

PunjabKesariरेलवे अधिकारियों के अनुसार इस घटना से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है और ना ही रेल यातायात पर कोई प्रभाव पड़ा है। मालगाड़ी स्टेशन की लूप लाइन में खड़ी थी, जिससे मुख्य रेल संचालन में कोई बाधा नहीं आई। फिलहाल रेलवे विभाग ने जांच शुरू कर दी है कि कोयले में आग कैसे लगी और भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!