गेहूं के लहलहाते खेतों में लगी आग, किसान की आंखों के सामने 10 एकड़ फसल जलकर हुई स्वाह
Edited By meena, Updated: 12 Mar, 2025 02:54 PM

सीहोर तहसील के ग्राम बमुलिया में बुधवार को दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई...
सीहोर (धर्मेंद्र राय) : सीहोर तहसील के ग्राम बमुलिया में बुधवार को दोपहर अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में आग लग गई। जिसमें किसान का लगभग 7 एकड़ में गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसान सुरेश मेवाड़ा ने बताया कि मैं बैरागढ़ भोपाल का निवासी हूं मेरी बामूलिया में 13 एकड़ जमीन है। मैं जब आज दोपहर को खेत पर पहुंचा तो देखा कि फसल में आग लग गई थी। आज लगने की सूचना मिलते ही लगभग 200 से 300 लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए प्रयास भी किया।
खेत में 7-8 ट्रैक्टर भी आसपास की फसल को बचाने के लिए चलाए गए थे। इस बीच लगभग मेरी सात एकड़ कृषि भूमि का गेहूं जल चुका था। फसल बचाने के प्रयास में मेरी काफी फसल भी मच गई और बहुत प्रयासों के बावजूद मेरी इस लगभग 3 एकड़ की फसल को ही बचाया जा सका। इस प्रकार मेरी लगभग 10 एकड़ की फसल नष्ट हो गई। और आसपास के किसानों की फसल भी बच पाई। दुर्घटना में ट्रैक्टर चालक मेरे जमाई दिलीप सिंह के ट्रैक्टर के पहिए में आग लगी जिसके कारण उनका एक पैर भी झुलस गया।

किसान ने बताया कि फसल में आगजनी से लाखों का नुकसान हुआ है। बाद में मौके पर पटवारी भारत मेवाड़ा ने निरीक्षण किया। इस दौरान मौके पर आग बुझाने फायर ब्रिगेड (दमकल) भी पहुंची। तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन दमकल द्वारा पूर्णतः आग बुझाने के लिए खेत में पानी का छिड़काव किया गया।
Related Story

खेत में उतरे-बोया धान, किसानों से इस अंदाज में सीएम डॉ. मोहन ने की 'दिल की बात', देखें Photos

कांग्रेस के 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के बाद जोश में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- दिखेगी आक्रामक...

कांग्रेस का बड़ा मिशन शुरू! 10 दिन गांवों में रहेंगे जिलाध्यक्ष, राहुल गांधी-सचिन पायलट देंगे...

10 हजार रुपये रिश्वत लेते बाबू को पकड़ा, 5 लाख पीएफ राशि जारी करने के एवज में मांगी थी घूस; ACB ने...

पितृ पर्वत से आई भावुक तस्वीर,मां की फोटो देख भावुक हुए केंद्रीय मंत्री,आंखों से बहने लगे आंसू तो...

तहसीलदार का रीडर 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार, एसीबी की कार्रवाई से महकमे में हड़कंप

सुरक्षा घेरा तोड़ CM तक पहुंची महिला, 10 मिनट सुनते रहे मोहन यादव, एक लाख की सहायता का किया ऐलान

मोदी कैबिनेट में MP से किसकी लगेगी लॉटरी? एक महिला सांसद का नाम सबसे आगे, कई दिग्गजों की बढ़ी बेचैनी

MP की राजनीति में सियासी भूचाल, BJP नेताओं ने खरीदी 3 लाख एकड़ जमीन! जीतू पटवारी ने कह दी ये बड़ी...

कम पानी एवं कम अवधि वाली फसलों का बढ़ाएं रकबा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव