SDM कोर्ट में चली गोलियां, पेशी पर आए युवक पर नकाबपोश ने की फायरिंग

Edited By Vikas kumar, Updated: 04 Oct, 2019 09:47 AM

firing in sdm court

SDM कोर्ट बुधनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी में आए एक युवक पर 2 नकाबपोशों ने जानलेवा हमला किया। एक नकाबपोश ने युवक पर ताबड़तोड़ तीन बार फायर कि

बुधनी: SDM कोर्ट बुधनी में गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पेशी में आए एक युवक पर 2 नकाबपोशों ने जानलेवा हमला किया। एक नकाबपोश ने युवक पर ताबड़तोड़ तीन बार फायर किए और मौके से फरार हो गया। पेशी में आए युवक को 2 गोलियां कमर में लगीं।

PunjabKesari, Madhya Pradesh News, Budhni News, SDM Court, Firing, Appeal, Masked, Police, Hospital, Hoshangabad, Bhopal

नकाबपोश बदमाशों की गोली लगने से घायल हुए शख्स को होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया गया है। वहीं पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि शैलू राजपूत दोपहर करीब डेढ़ बजे SDM कोर्ट में पेशी के लिए अपनी कार से आया था। लेकिन जैसे ही वो कार से उतर कर कोर्ट के गेट के पास पहुंचा, इसी बीच एक नकाबपोश ने उसके पास आकर एक के बाद एक तीन फायर कर दिए, लेकिन शैलू को दो गोलियां लगी और एक उसके पास से निकल गई। गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल शैलू को होशंगाबाद के नर्मदा हॉस्पिटल में इलाज के बाद भोपाल रेफर कर दिया गया। वहीं मामले को लेकर बरखेड़ा और होशंगाबाद पुलिस बदमाशों को पकडऩे के लिए खोजबीन कर रही है। जानकारी के अनुसार इस गोलीकांड के पीछे नांदनेर में चल रहे बड़े जुए सट्टे के कारोबार को बताया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!