दबंगों की फायरिंग से एक छात्रा समेत 5 लोग घायल, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

Edited By Jagdev Singh, Updated: 08 Nov, 2019 12:50 PM

five people student injured bullying firing hospitalized critical condition

मध्य प्रदेश में आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इसी बीच भिंड जिले के गढ़ी गांव से दबंगों की फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां स्कूल में शिक्षक पालक संघ के चुनाव को लेकर दबंगों ने फायरिंग कर दी। वहीं स्कूल कैंपस में चली गोलियों में 4...

भिंड (योगेन्द्र सिंह): मध्य प्रदेश में आपराधिक मामलों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। इसी बीच भिंड जिले के गढ़ी गांव से दबंगों की फायरिंग का मामला सामने आया है। जहां स्कूल में शिक्षक पालक संघ के चुनाव को लेकर दबंगों ने फायरिंग कर दी। वहीं स्कूल कैंपस में चली गोलियों में 4 युवक और एक छात्रा समेत कुल 5 लोग घायल हो गए। वहीं घायलों को तुरंत मेहगांव चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

PunjabKesari

भिंड के मेहगांव थाना क्षेत्र के गढ़ी गांव में चल रहे शिक्षक पालक संघ के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव को लेकर दबंगों ने दलितों पर कहर बरपाया है। वहीं इस घटना का आरोप गांव के ही सरकारी स्कूल के शिक्षक रामरूप सिंह भदौरिया और उसके परिवार पर है। पीड़ितों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले तो रामरूप सिंह और उसके परिवार वालों ने पीड़ित दलितों के साथ मारपीट की। वहीं इसके बाद रामरूप सिंह बंदूक लेकर आया और ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

PunjabKesari

वहीं घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों में दो भाई संजीव परिहार और जयकुमार परिहार, करु प्रजापति के साथ ही एक अन्य युवक को गोली लगी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान एक स्कूली छात्रा खुशी की आंख में भी गोली का छर्रा लगा जिससे वह घायल हो गई। वहीं घायलों को तुरंत मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से मेहगांव अस्पताल पहुंचाया गया और प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। मामले को लेकर पुलिस ने जल्द तहकीकात कर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही है।

PunjabKesari

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!