सिंगरौली में वन माफिया सक्रिय! बरगवां रेंज में खैर की अवैध कटाई, बीट प्रभारी संदेह के घेरे में

Edited By Himansh sharma, Updated: 02 Jan, 2026 03:29 PM

forest mafia active in singrauli illegal felling of khair in bargawan range

मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां रेंज में वन की अवैध कटाई पर वन विभाग का नियंत्रण नहीं हो पा रहा है

सिंगरौली। (अंबुज तिवारी): मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले के बरगवां रेंज में वन की अवैध कटाई पर वन विभाग का नियंत्रण नहीं हो पा रहा है.जिसके कारण यहां के वनों पर खतरा मंडरा रहा है.पेड़ों की कटाई से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है.

वीडियो 25 दिसंबर का है जिसमें झुरही,कोल्हुआ,देवरा,के जंगलों से कटे हुए खैर के पेड़ों का बचा हुआ हिस्सा दिखाई दे रहा है. लोगों का आरोप है कि यह सब वन विभाग के इस क्षेत्र के बीट प्रभारी और गार्ड की मिलीभगत से हो रहा है.सूत्रों की माने तो जिले में कुछ वन गिरोह सक्रिय हैं जो जंगल की कीमती लकड़ियों का बड़े पैमाने पर व्यापार कर रहे हैं.हालांकि वनों की सुरक्षा के लिए वन रक्षक,चौकीदार मुंशी तैनात होने के बाद भी जिले में अवैध कटाई पर अंकुश नहीं लग रहा है.

वनों की अवैध कटाई को लेकर वन विभाग के इस क्षेत्र के बीट प्रभारी संदेह के दायरे में हैं.माना जा रहा है कि बीट प्रभारी और सुरक्षाकर्मी यदि समय समय पर वनों का भ्रमण कर निरीक्षण करते हैं तो इस तरह की कटाई उनकी जानकारी के बिना संभव नहीं है.

इस मामले पर बरगवां वन परिक्षेत्र अधिकारी विकास मिश्रा से संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन संपर्क नहीं हो पाया.फिलहाल वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग की  जांच कहां तक जाएगी यह देखने वाली है.

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!