MP में बाघों की मौत पर सियासत, कमलनाथ ने X पर लिखा - शिकारियों और तस्करों की भूमिका की हो जांच

Edited By Himansh sharma, Updated: 11 Jul, 2024 11:36 AM

former chief minister kamal nath targeted the bjp government

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाघों की मौत की रिपोर्ट पर सरकार पर निशाना साधा है

भोपाल। मध्य प्रदेश में बाघों की मौत पर राजनीति तेज हो गई है, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने बाघों की मौत की रिपोर्ट पर सरकार पर निशाना साधा है और X पर लिखा है कि मध्यप्रदेश वन्य प्राणियों के लिये भी असुरक्षित प्रदेश बनता जा रहा है। टाइगर स्टेट मध्यप्रदेश में पिछले 6 महीनों में 23 बाघों की मौत हुई है, जिसमें से अकेले बांधवगढ में 12 बाघों की मौत हुई है। 

वर्ष 2024 में देश में अब तक कुल 75 बाघों की मौत हुई है जिसमें अकेले मध्यप्रदेश में 23 बाघों की मौत हुई है। देश में कुल बाघों की मौत का 30% आँकड़ा अकेले मध्यप्रदेश से है। बताया जा रहा है कि बांधवगढ में शिकारियों और अंतरराष्ट्रीय तस्करों की साँठगाँठ से बाघों की मौत का घिनौना खेल खेला जा रहा है। 


वन विभाग को कुछ शिकारियों के खातों में अंतरराष्ट्रीय लेनदेन के भी सबूत मिले हैं। हम बाघों की मौत के मामले में पूरे देश में नंबर वन आ चुके हैं, बावजूद इसके सरकार कोई भी ठोस कदम उठाने में नाकाम साबित हुई है। सरकार की उदासीनता से जहां तस्करों की मौज हो रही है, वहीं वन्य जीवों का जीवन संकट में आ गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!