देवास में CAA के विरोध में बोले पूर्व CM दिग्विजय सिंह- देश का माहौल बिगाड़ने केे लिए ये कानून लाया गया

Edited By Jagdev Singh, Updated: 16 Feb, 2020 11:35 AM

former cm digvijay said protest caa  this law brought spoil atmosphere country

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देवास जिले के आनंद नगर कालोनी में सीएए के विरोध में चल रहे प्रोटेस्ट में शनिवार रात को पहुंचे और धरने पर बैठे। वहीं इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य...

देवास (एहतेशाम कुरैशी): मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह देवास जिले के आनंद नगर कालोनी में सीएए के विरोध में चल रहे प्रोटेस्ट में शनिवार रात को पहुंचे और धरने पर बैठे। वहीं इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा कि राज्य सरकार इसमें निर्णय ले चुकी है कि सीएए, एनपीआर, एनआरसी के हम लोग खिलाफ हैं।

PunjabKesari

असम में एनआरसी का डाटा गायब होने के मामले को लेकर दिग्विजय सिंह बोले एनआरसी का वो डाटा है,जिसको स्वयं गृहमंत्रीजी खारिज कर चुके हैं। अब यह जवाबदारी उन्ही की है। जो कुछ भी डाटा था। वह भी गया। अब ये केवल लोगों को परेशान करना है। हिन्दू-मुसलमानों को बांटना है। वहीं दिग्विजय सिंह ने सीएए को काला कानून बताते हुए कहा कि इस कानून की जरूरत नहीं थी। ये कानून लाने की कोई जरूरत नहीं थी। केवल देश का माहौल बिगाड़ने केे लिए ये कानून लाया गया है।

PunjabKesari

वहीं पकिस्तान से भारत आए सिंगर अदनाम सामी को पद्मश्री अवार्ड देने को लेकर दिग्विजय सिंह बोले- अदनान सामी को भी नगारिकता हमने नहीं दी। मोदीजी ने दी है। अब तो उन्हें पद्मश्री भी दे दिया गया। दूसरों से बैर क्यों। अदनान सामी साहब के पिता पाकिस्तान के एयरफोर्स में हवाई जहाज से बम फेंकते थे। जब उनको नागरिकता दे दी तो असम के कप्तान सना उल्लाह जिसने भारत की फौज में सेवा करते हुए दुश्मनों से लड़ाई लड़ी। उसको आपने डिटेंशन कैंप में क्यों भेज दिया। ये दोहरा मापदंड है। हम इसके खिलाफ हैं।

PunjabKesari

भय और आतंक जनता में पैदा करना ये मोदीजी और शाहजी का षड्यंत्र है। भयभीत करना उनका लक्ष्य है। वहीं दिग्विजय सिंह बोले मैंने तो तय कर लिया है कि मैं एनपीआर में कोई कागज नहीं दिखाऊंगा। जो तुमको करना है कर लो।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!