पूर्व CM कैलाश जोशी की पत्नी का निधन, कमलनाथ ने ट्वीट कर जताया शोक

Edited By meena, Updated: 21 Sep, 2019 11:27 AM

former cm kailash joshi s wife dies

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी की पत्नी तारा देवी का निधन हो गया है। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी और राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था...

भोपाल: मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश जोशी की पत्नी तारा देवी का निधन हो गया है। वे कई दिनों से अस्वस्थ चल रही थी और राजधानी के एक निजी अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।


मुख्यमंत्री कमलनाथ ने ट्वीट कर कैलाश जोशी की धर्मपत्नी तारा देवी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा है कि वो एक सौम्य स्वभाव की सुलझी हुई और धार्मिक विचारों वाली महिला थीं। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति और शोकाकुल परिवार को दुःख सहने की शक्ति दे।

PunjabKesari

कैलाश जोशी भोपाल से सांसद रहे हैं। उनके बेटे दीपक जोशी प्रदेश भाजपा सरकार में मंत्री रह चुके हैं। 1955 में कैलाश जोशी हाटपीपल्या नगरपालिका के अध्यक्ष चुने गए। 1962 से लगातार बागली क्षेत्र से विधान सभा के सदस्य रहे। सन 1951 में भारतीय जनसंघ की स्थापना से ही उसके सदस्य बने।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!