स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि पर कटनी में निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन

Edited By Himansh sharma, Updated: 09 Jul, 2026 01:51 PM

free medical camp benefits hundreds in katni

पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक परम आदरणीय स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर कटनी में एक विशाल निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया।

कटनी। (संजीव वर्मा): पंजाब केसरी समूह की पूर्व निदेशक परम आदरणीय स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की 11वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर कटनी में एक विशाल निःशुल्क मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। यह शिविर स्थानीय स्टार हेल्थ के ऑफिस में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ लिया।

 डॉ. मनीष सिंह और टीम ने दीं निःशुल्क सेवाएँ

मानवता की सेवा के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में कटनी के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. मनीष सिंह और उनकी पूरी टीम ने अपनी सराहनीय और निःशुल्क सेवाएँ प्रदान कीं। सुबह 11 बजे से शुरू होकर शाम 4 बजे तक चले इस कैंप में स्वास्थ्य परीक्षण कराने के लिए लोगों का ताँता लगा रहा। शिविर के दौरान लगभग 150 लोगों का हेल्थ चेकअप कर उन्हें उचित चिकित्सकीय परामर्श दिया गया।

बीपी और शुगर की हुई जाँच, मिला उचित परामर्श

शिविर के दौरान डॉ. मनीष सिंह और उनकी टीम द्वारा मुख्य रूप से ब्लड प्रेशर (बीपी), शुगर व अन्य सामान्य शारीरिक जाँचें की गईं। जाँच के दौरान कई मरीजों में बीपी और शुगर की अनियमितता व अन्य स्वास्थ्य संबंधी कमियाँ पाई गईं, जिन्हें डॉक्टर द्वारा गंभीरता से देखते हुए यथाउचित इलाज और बेहतर जीवनशैली अपनाने की सलाह दी गई।

पंजाब केसरी समूह हमेशा से ही सामाजिक सरोकारों और जनसेवा के कार्यों में अग्रणी रहा है। स्व. श्रीमती स्वदेश चोपड़ा जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शिविर इसी सेवा भावना की एक बानगी है, जिसका उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें समय पर सही चिकित्सा परामर्श उपलब्ध कराना है।

शिविर को सफल बनाने में डॉ मनीष सिंह, स्टार हेल्थ के ब्रांच मैनेजर मानवेंद्र सिंह, सेल्स मैनेजर आकाश श्रीवास्तव आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!