NEET-2026 परीक्षार्थियों के लिए महाकालेश्वर मंदिर की विशेष पहल, 8 केंद्रों पर निःशुल्क जलपान और अल्पाहार

Edited By Himansh sharma, Updated: 21 Jun, 2026 01:42 PM

mahakal temple steps in to support neet 2026 candidates with free refreshments

NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष सेवा व्यवस्था की है।

उज्जैन (विशाल सिंह): NEET-2026 परीक्षा में शामिल होने वाले हजारों विद्यार्थियों के लिए श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति ने विशेष सेवा व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की मंशानुसार मंदिर समिति द्वारा उज्जैन जिले के सभी प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों के लिए निःशुल्क जलपान एवं अल्पाहार उपलब्ध कराया गया।

आज आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET)-2026 में जिले के 8 परीक्षा केंद्रों पर लगभग 4,171 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। इनमें गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, पीएम श्री केवी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज, गवर्नमेंट गर्ल्स पीजी कॉलेज, उत्कृष्ट विद्यालय माधव नगर, कालिदास गर्ल्स कॉलेज, महाराजवाड़ा क्रमांक-2 स्कूल तथा गर्ल्स स्कूल सराफा शामिल हैं।

PunjabKesariमंदिर प्रबंध समिति के अनुसार, परीक्षा प्रारंभ होने से पहले सभी विद्यार्थियों को श्री महाकालेश्वर मंदिर के निःशुल्क अन्नक्षेत्र के माध्यम से जलपान और अल्पाहार उपलब्ध कराया गया। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को सकारात्मक, उत्साहपूर्ण और तनावमुक्त वातावरण प्रदान करना है, ताकि वे बेहतर मनोस्थिति के साथ परीक्षा दे सकें।

व्यवस्थाओं के सुचारु संचालन के लिए प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर सहायक प्रशासक, प्रभारी, सह-प्रभारी और आउटसोर्स कर्मचारियों की तैनाती की गई है। 

श्री महाकालेश्वर मंदिर की यह पहल सामाजिक सेवा और विद्यार्थी हित में एक सराहनीय कदम मानी जा रही है। अभिभावकों और परीक्षार्थियों ने इस व्यवस्था का स्वागत करते हुए इसे परीक्षा के दिन बड़ी राहत बताया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!