गोडसे 'देशभक्त' बयान पर प्रज्ञा के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत

Edited By meena, Updated: 29 Nov, 2019 03:04 PM

godse complains of treason against pragya on  patriot  statement

लोकसभा में गोडसे देशभक्त बयान पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर पीएम मोदी से उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग तेज होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर उनके खिलाफ इंदौर के कोतवाली...

इंदौर: लोकसभा में गोडसे देशभक्त बयान पर भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। एक ओर पीएम मोदी से उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग तेज होती जा रही है। वहीं दूसरी ओर उनके खिलाफ इंदौर के कोतवाली पुलिस स्टेशन में प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ देशद्रोह की शिकायत की है। काफी जद्दोजहद के बाद पुलिस ने साध्वी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

PunjabKesari

साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ शिकायत लेकर कोतवाली कांग्रेस प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल के अनुसार, महात्मा गांधी के हत्यारे नाथूराम गोडसे को संसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर द्वारा संसद में जिस प्रकार देश भक्त बताया गया है, वह गलत है। हम प्रज्ञा ठाकुर के खिलाफ केस दर्ज कराने के लिए इंदौर कोतवाली पहुंचे थे, लेकिन पुलिस 
टाल मटोल करने लगी।

 

 


धरने पर बैठे कांग्रेसी कार्यकर्ता
वहीं कोतवाली पुलिस की सुस्त रवैये को देखकर प्रदेश सचिव विवेक खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा के शासन काल में मामूली बातों पर भी मामला दर्ज कर लिया जाता था, लेकिन इतनी बड़ी शिकायत के लिए हमें सिर्फ आश्वासन दिया गया। कोतवाली पुलिस से नाराज कांग्रेस प्रदेश सचिव कार्यकर्ताओं सहित धरने पर बैठ गए।
 


PunjabKesari

 

 

विरोध बढ़ने के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस
कार्यकर्ताओं के बढ़ते विरोध को देखकर पुलिस ने मजबूरन केस दर्ज कर लिया। हालांकि, स्पष्ट नहीं है कि पुलिस ने किन धाराओं में केस दर्ज किया है।

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!